🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

कंटेंट, आबादी और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब – मुकेश अंबानी

👤
prativad
👁 1255 व्यूज
📍 भोपाल
कंटेंट, आबादी और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब – मुकेश अंबानी
AI अब मनोरंजन के लिए वह कर रहा है, जो 100 साल पहले साइलेंट कैमरा ने किया
5G पर निर्मित हमारे विश्व स्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द ही 6G तक बढ़ाया जाएगा

1 मई 2025। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि भारत को मीडिया और मनोरंजन उद्योग का ग्लोबल हब बनने से कोई नहीं रोक सकता। अपने कंटेंट, जनसंख्या और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत जल्द ही इस उद्योग पर राज करेगा। मुकेश अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “AI अब मनोरंजन के लिए वह कर रहा है, जो 100 साल पहले साइलेंट कैमरा ने किया था और वो भी उससे लाखों गुना बेहतर। दुनिया की 1.4 अरब आबादी वाला यह देश, 5 हजार सालों से कहानियां कहते-सुनते आया है। कंटेंट और आबादी के बाद भारत की तीसरी बड़ी ताकत टेक्नोलॉजी है, भारत में 1.2 बिलियन मोबाइल फोन उपभोक्ता का मतलब है 1.2 बिलियन स्क्रीन, जिन का उपयोग मनोरंजन के लिये किया जा सकता है। जियो ने हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा को किफायती बनाकर भारत की डिजिटल और मनोरंजन क्रांति में अग्रणी योगदान दिया है। 5G पर निर्मित हमारे विश्व स्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द ही 6G तक बढ़ाया जाएगा।“

मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि “हमने वैश्विक स्तर पर एंटरटेनमेंट के दिग्गजों की बराबरी करने और उनसे आगे निकलने की महत्वाकांक्षा के साथ जियोहॉट की शुरुआत की है। यह भारत और विदेश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा। हमने दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, आईपी स्ट्रीमिंग में क्रांति ला दी है, तथा इमर्सिव, बहुभाषी, इंटरैक्टिव खेल देखने-दिखाने के वैश्विक मानकों को भी बदल दिया है। और यह तो बस शुरुआत है। डिज्नी के साथ जियो की साझेदारी डिजिटल स्टोरी-टेलिंग में एक नए युग की शुरुआत है।
Tags :