🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ब्रिटेन की बहादुर राजकुमारी गोदिवा: जिसने जनता के लिए तोड़ी परंपराएं और बना डाली मिसाल

👤
prativad
👁 2390 व्यूज
📍 भोपाल
ब्रिटेन की बहादुर राजकुमारी गोदिवा: जिसने जनता के लिए तोड़ी परंपराएं और बना डाली मिसाल
प्रतीकात्मक nude यात्रा से हटवाया था जनता पर लगा भारी टैक्स, ब्रिटिश इतिहास में अमर हुई गोदिवा

2 मई 2025। ब्रिटेन की एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कथा आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है — राजकुमारी गोदिवा की वह अद्भुत कहानी, जिसमें एक महिला ने अपने साहस और जनहित की भावना से इतिहास रच दिया।

करीब 900 साल पहले, इंग्लैंड में राजा केन्यूट का शासन था। उनकी पत्नी राजकुमारी गोदिवा ने देखा कि प्रजा पर टैक्स का बोझ बहुत बढ़ चुका है। उन्होंने राजा से निवेदन किया कि इस भारी-भरकम टैक्स को हटाया जाए, जिससे आम लोगों को राहत मिले।

लेकिन राजा ने एक अजीब शर्त रख दी — "अगर तुम मेरे आदेश के अनुसार लंदन की सड़कों पर नग्न होकर घूमोगी, तभी मैं टैक्स हटाऊंगा।"

यह शर्त समाज और सत्ता के लिए एक चुनौती थी।
पर राजकुमारी गोदिवा ने जनहित को सर्वोपरि मानते हुए, यह साहसी कदम उठाया। वह अपने घोड़े पर सवार होकर, पूरी तरह नग्न अवस्था में, लंदन की गलियों से गुजरीं, ताकि जनता को टैक्स से मुक्ति मिल सके।

यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं था, बल्कि एक प्रतिकात्मक विरोध और अहिंसक आंदोलन की मिसाल थी।

इस दौरान, शहरवासियों ने भी अपने सम्मान का परिचय दिया — उन्होंने अपनी खिड़कियाँ और दरवाज़े बंद कर दिए।
कहा जाता है कि कुछ लोगों ने जिन्हें देखने की हिम्मत हुई, उन्होंने भी सम्मानपूर्वक अपनी निगाहें झुका लीं।

राजकुमारी गोदिवा के इस क़दम ने राजा को मजबूर कर दिया, और टैक्स हटा लिया गया।
तब से लेकर आज तक, गोदिवा का नाम ब्रिटेन की लोककथाओं, कहावतों, संग्रहालयों और ऐतिहासिक पुस्तकों में सुनाई देता है।

उनकी यह कहानी बताती है कि कभी-कभी साहस और त्याग से इतिहास बदला जा सकता है, और सत्ता के सामने भी मानवता की जीत संभव है।
Tags :