🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में शहडोल और नेपानगर सीट पर भाजपा का कब्जा

👤
Digital Desk
👁 17966 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश में शहडोल और नेपानगर सीट पर भाजपा का कब्जा
22 नवम्बर 2016, नोटबंदी के बाद मध्यप्रदेश में हुए चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है. मध्य प्रदेश के शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है.



शहडोल लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और शिवराज कैबिनेट में मंत्री ज्ञानसिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार हिमाद्री सिंह को 57 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया.



भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन से शहडोल सीट खाली हुई थी. इस सीट पर कांग्रेस की हिमाद्री सिंह को मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था. कांग्रेस ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी, इसके बावजूद भाजपा उम्मीदवार ज्ञानसिंह ने आसानी से जीत हासिल की.

नेपानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू ने जीत गई है. मंजू दादू ने कांग्रेस उम्मीदवार अंतर सिंह बर्डे को 40 हजार से भी ज्यादा अंतर से हरा दिया. यह सीट उनके पिता राजेंद्र सिंह दादू के निधन की वजह से खाली हुई थी.



बुरहानपुर जिले के तहत आने वाली इस सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार अंतर सिंह बर्डे ने शुरूआती दौर में बढ़त हासिल की थी. वहीं, मंजू दादू ने एक बार बढ़त हासिल करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. हर राउंड के बाद मंजू दादू की बढ़त का अंतर बढ़ता ही गया.





Tags :