🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन: एकता कपूर ने मध्य प्रदेश की नई फिल्म पर्यटन नीति 2025 की लॉन्चिंग की

👤
prativad
👁 981 व्यूज
📍 मुंबई
वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन: एकता कपूर ने मध्य प्रदेश की नई फिल्म पर्यटन नीति 2025 की लॉन्चिंग की
मध्य प्रदेश को भारत का अगला क्रिएटिव हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

3 मई 2025 — पीआईबी मुंबई द्वारा आयोजित वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन में शनिवार को “डिजिटल ड्रीम्स एंड सिनेमैटिक विज़न: मध्य प्रदेश अगला क्रिएटिव हब” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने आधिकारिक रूप से मध्य प्रदेश सरकार की फिल्म पर्यटन नीति 2025 का शुभारंभ किया।

एकता कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि फिल्ममेकर्स के लिए किसी भी स्थान का चयन करते समय छूट, आसान अनुमतियाँ, आकर्षक लोकेशन्स और सुविधाजनक शूटिंग प्रक्रिया महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने इन सभी पहलुओं को मध्य प्रदेश में सुलभ और अनुकूल बताते हुए राज्य की नीति की सराहना की।

इस विशेष सत्र में भारत के फिल्म और रचनात्मक उद्योगों में मध्य प्रदेश की भूमिका में हो रही प्रगति पर गहन चर्चा की गई और कई अहम घोषणाएँ भी की गईं।

कार्यक्रम का संचालन वैराइटी के अंतर्राष्ट्रीय संवाददाता नमन रामचंद्रन ने किया। इसी मंच पर एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 और मध्य प्रदेश फिल्म सेल पोर्टल के दूसरे चरण का भी उद्घाटन किया गया।

Tags :