🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

श्योपुर से इतिहास रच गया: DRDO ने किया भारत की पहली स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप का सफल परीक्षण, 17 किमी की ऊंचाई तक पहुंची उड़ान

👤
prativad
👁 1907 व्यूज
📍 श्योपुर
श्योपुर से इतिहास रच गया: DRDO ने किया भारत की पहली स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप का सफल परीक्षण, 17 किमी की ऊंचाई तक पहुंची उड़ान
5 मई 2025। भारत ने एक और तकनीकी ऊंचाई छू ली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शनिवार शाम मध्यप्रदेश के श्योपुर में देश की पहली स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस अद्वितीय प्रयोग से भारत उन गिने-चुने देशों की सूची में शामिल हो गया है जो अपनी स्वदेशी स्ट्रेटोस्फेरिक निगरानी प्रणाली विकसित करने में सक्षम हैं।

1 घंटे 2 मिनट की सफल उड़ान, 17 किमी की ऊंचाई तक पहुंचा एयरशिप
यह अत्याधुनिक एयरशिप उत्तरप्रदेश के आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट द्वारा डिजाइन किया गया है। परीक्षण के दौरान इसे एक उपकरणीय पेलोड के साथ समताप मंडल (Stratosphere) में लगभग 17 किलोमीटर की ऊंचाई तक भेजा गया। DRDO के अनुसार, एयरशिप ने 1 घंटे 2 मिनट तक उड़ान भरी और उसके बाद पेलोड को सफलतापूर्वक पुनः रिकवर कर लिया गया।

क्या है स्ट्रेटोस्फेयर और क्यों है यह खास?
स्ट्रेटोस्फेयर पृथ्वी के वायुमंडल की एक महत्वपूर्ण परत है, जो 16 से 40 किमी की ऊंचाई पर स्थित होती है। यह परत ओजोन से भरपूर होती है और सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोकती है। इसी परत में स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप को तैनात किया जाता है, जहां यह बहुत लंबे समय तक निगरानी और खुफिया कार्यों को अंजाम दे सकता है।

भारत को मिली नई सामरिक शक्ति
DRDO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए कहा, "भारत में पहली बार स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप ने लगभग 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर सफल परीक्षण उड़ान पूरी की। यह प्रणाली देश की पृथ्वी अवलोकन, खुफिया, निगरानी और टोही (ISR) क्षमताओं को नया बल प्रदान करेगी।" यह प्रणाली भविष्य में सैन्य और असैन्य दोनों क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और DRDO प्रमुख की सराहना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को इस सफलता पर बधाई दी और कहा कि, "यह सिस्टम भारत की पृथ्वी अवलोकन और खुफिया क्षमताओं को मजबूत करेगा और देश को रणनीतिक बढ़त देगा।" वहीं DRDO चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने कहा, "यह प्रोटोटाइप परीक्षण, हवा से हल्के हाई-एल्टिट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।"

भविष्य की उड़ानों के लिए तैयार होगा उन्नत सिमुलेशन मॉडल
परीक्षण के दौरान एयरशिप में लगे ऑनबोर्ड सेंसर से उच्च गुणवत्ता का डेटा भी रिकॉर्ड किया गया है। अब इस डेटा का उपयोग उन्नत सिमुलेशन मॉडल तैयार करने और भविष्य की एयरशिप उड़ानों को बेहतर और स्थायी बनाने के लिए किया जाएगा।



Tags :