🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

महाकुंभ में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया को मुस्लिम युवक ने भेजा शादी का प्रस्ताव, तीखा जवाब हुआ वायरल

👤
prativad
👁 1179 व्यूज
📍 भोपाल
महाकुंभ में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया को मुस्लिम युवक ने भेजा शादी का प्रस्ताव, तीखा जवाब हुआ वायरल
5 मई 2025। महाकुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हर्षा रिछारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है एक मुस्लिम युवक द्वारा उन्हें भेजा गया शादी का प्रस्ताव और उस पर हर्षा का तीखा जवाब।

मुस्लिम युवक ने भेजा विवाह प्रस्ताव
हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि उन्हें 'असलम पठान' नामक एक मुस्लिम युवक ने ईमेल के माध्यम से शादी का प्रस्ताव भेजा। मेल में असलम ने लिखा, "हाय हर्षा, मुझे आपसे शादी करनी है। बताओ इसके लिए क्या करना होगा। आप कहोगे तो भोपाल आ जाऊंगा और कल ही शादी कर लूंगा, लेकिन शादी करूंगा तो आपसे ही। आप बताओ कि शादी के लिए शर्त क्या है?"

हर्षा रिछारिया का तीखा जवाब
इस प्रस्ताव पर हर्षा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मेल का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "इस बंदे की हिम्मत की तारीफ करनी चाहिए कि उसने ये मेल भेजा भी तो किसे?" उन्होंने आगे लिखा, "तुम्हें क्या लगता है कि हिंदू शेरों को छोड़कर हमें तुम पसंद आओगे?" इसके अलावा, हर्षा ने कहा, "अगर मैं आज हिंदू हूं, तो इसका मतलब है कि मेरे दादा-परदादा ने धर्म परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई लड़ी होगी, और अब मैं उसी लड़ाई में खड़ी हूं। जो अपने किसी के नहीं होते, वो हमारे क्या होंगे?"

हर्षा रिछारिया कौन हैं?
हर्षा रिछारिया मूल रूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली हैं। वह खुद को आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या बताती हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में सक्रिय हैं। महाकुंभ के दौरान साध्वी के भेष में उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, जिससे वह चर्चा में आईं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वह खुद को एंकर, सोशल एक्टिविस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में प्रस्तुत करती हैं।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हर्षा के समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके जवाब की सराहना कर रहे हैं, जबकि अन्य इसे असहिष्णुता का उदाहरण बता रहे हैं।

इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धार्मिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर बहस को तेज कर दिया है।


Tags :