🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रिलायंस जियो के टक्कर का प्लान हुआ लॉन्च

👤
Digital Desk
👁 19689 व्यूज
📍 New Delhi
अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रिलायंस जियो के टक्कर का प्लान हुआ लॉन्च
रिलायंस जियो लॉन्च के बाद से वैसे तो कमोबेश सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने कॉलिंग और डेटा प्लान में बदलाव किए हैं. लेकिन रिलायंस जियो के बॉस मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन ने अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का प्लान लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 149 रुपये है जिसके तहत देश भर भी में किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है.



इस प्लान में न सिर्फ फ्री कॉलिंग है, बल्कि इसके साथ यूजर्स को 300MB डेटा भी दिया जाएगा जिसे 2G, 3G और 4G नेटवर्क पर यूज किया जा सकेगा.



रिलायंस कंप्यूनिकेशन का यह प्लान कुछ मायनों में रिलायंस जियो से बेहतर कहा जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस प्लान को यूज करने के लिए आपके पास 4G हैंडसेट होना जरूरी नहीं है. इसके अलावा कॉलिंग के लिए आपको VoLTE सपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आपको बता दें कि रिलायंस जियो यूज करने के लिए 4जी स्मार्टफोन जरूरी है.



फिलहाल रिलायंस जियो की सभी सर्विसेज 31 दिसंबर तक के लिए मुफ्त हैं. लेकिन इसके बाद प्लान की शुरुआत होगी जिसकी शुरुआती कीमत 149 रुपये है. इसमे 300GB 4G डेटा के साथ फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग है.
Tags :