🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पाकिस्तान की सेना सरकार की बात नहीं मान रही? पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम तोड़ा

👤
prativad
👁 1130 व्यूज
📍 नई दिल्ली
पाकिस्तान की सेना सरकार की बात नहीं मान रही? पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम तोड़ा
10 मई 2025। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर सहमति बनने के चार घंटे बाद ही भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में सायरन और विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं।

भारत-पाकिस्तान के बीच 86 घंटों तक चला युद्ध शनिवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। जब दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई। लेकिन इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं। शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की, वहीं एक संदिग्ध ड्रोन को लेकर कश्मीर के बारामूला जिले में धमाका हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा तोपखाने से गोलाबारी की गई है। वहीं, बारामुला में एक ड्रोन से अटैक हुआ है। पाकिस्तान ने जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। वहीं, भारतीय सेनाओं को मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने बीएसएफ को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। इन घटनाओं के बाद जम्मू के बड़े हिस्से में ब्लैकआउट कर दिया गया है। बारामुला में भी ब्लैकआउट किया गया है। श्रीनगर के कई इलाकों में बिजली गुल हुई है।

इसके अलावा राजस्थान के पोकरण में भारी संख्या में ड्रोन आ रहे हैं। हालांकि, डिफेंस सिस्टम इन्हें नष्ट कर रहा है। राजौरी में भी गोलीबारी की खबरें आ रही हैं।

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट किया है: “युद्ध विराम को लेकर अभी क्या हुआ? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं!!!”

Tags :