🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की दुबई में शाही परिवार से मुलाकात, यूपी में निवेश के लिए मिला समर्थन

👤
prativad
👁 19420 व्यूज
📍 लखनऊ
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की दुबई में शाही परिवार से मुलाकात, यूपी में निवेश के लिए मिला समर्थन
13 मई 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने दुबई दौरे के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शाही परिवार के सदस्य और एक्वाब्रिज होल्डिंग्स के अध्यक्ष शेख अहमद बिन मना बिन खलीफा अल मकतूम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्नाव औद्योगिक कॉरिडोर में एक्वाब्रिज कंपनी द्वारा किए जा रहे निवेश पर चर्चा हुई और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

एक्वाब्रिज होल्डिंग्स उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 461 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹3,800 करोड़) के निवेश से एक प्रमुख इकाई स्थापित कर रही है। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति और संभावनाओं पर चर्चा करते हुए इसे राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया।

भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए मत्स्य उत्पादन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने दुबई के प्रतिष्ठित वाटरफ्रंट मार्केट का दौरा किया। उन्होंने वहां की संचालन प्रणाली और अत्याधुनिक मत्स्य वितरण मॉडल का अध्ययन किया, जिससे यूपी में इस क्षेत्र की संभावनाओं को बल मिल सके।

दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने यूएई के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के सहायक अवर सचिव जुमा मोहम्मद अल कैत से मुलाकात कर भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के संदर्भ में उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने यूएई के निवेश मंत्रालय के निदेशक मोहम्मद जैनल अलजारूनी और एफडीआई विशेषज्ञ डैनियल रेयमंड सेलर्स से भी भेंट की। इस दौरान यूपी की अनुकूल एफडीआई नीतियों पर जानकारी साझा करते हुए उन्हें राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया।

मुख्य सचिव ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं को और व्यापक बनाने के लिए मार्क एबी कैपिटल के ग्रुप सीईओ अब्दुल्ला मोहम्मद इब्राहिम, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट ऑफिस के मोहम्मद अल होसनी और क्लैरियन शिपिंग सर्विसेज एलएलसी के सीएमडी अनीयन कुट्टी से भी बैठक की। इन बैठकों में विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश पर चर्चा की गई।

Tags :