🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

'सुल्तान' के लिए पूरा थियेटर ही करा लिया बुक!

👤
Admin
👁 18302 व्यूज
📍 1
'सुल्तान' के लिए पूरा थियेटर ही करा लिया बुक!
सलमान खान की 'सुल्तान' रिलीज हो चुकी है और कमाई की रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन इससे जुड़ी और भी रोच खबरें आ रही हैं। एक खबर के मुताबिक हिमाचल में एक शख्स ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए सुल्तान का पूरा शो ही बुक करवा लिया और दोनों पति पत्नी ने थिएटर में फिल्म का लुत्फ उठाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स का नाम शंकर मुसाफिर है और यह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला है। इसने फिल्म रिलीज के एक दिन पहले ही सिनेमाघर के पूरे 120 सीट की एडवांस बुकिंग कर ली थी। उसका कहना है कि उसकी पत्नी सलमान की बड़ी फैन है इसीलिए उसने पत्नी को खुश करने के लिए पूरा थिएटर बुक करवा लिया।
Tags :