🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सेना के सम्मान में दिए बयान को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया, कानूनी कार्रवाई करूंगा: जगदीश देवड़ा

👤
prativad
👁 1475 व्यूज
📍 भोपाल
सेना के सम्मान में दिए बयान को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया, कानूनी कार्रवाई करूंगा: जगदीश देवड़ा
सेना के सम्मान में दिए बयान को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया, कानूनी कार्रवाई करूंगा: जगदीश देवड़ा

16 मई 2025। जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वॉलेंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा ​की मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर और गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सरासर गलत और भ्रामक है।

अपने भाषण में मैंने कहा था कि आतंकवादियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारे सेना के जांबाज जवानों ने अद्वितीय शौर्य का प्रदर्शन किया है, जिसकी जितनी सराहना की जाए, वह कम है। पूरा देश और देश की जनता उनके चरणों में नतमस्तक है और उन्हें प्रणाम करती है। मैंने भी उन्हें श्रद्धा सहित प्रणाम किया।

मेरे वक्तव्य का आशय केवल इतना था कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति हम सबको सम्मान प्रकट करना चाहिए। दुर्भाग्यवश, इस बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है जिससे मूल भावना को गलत रूप में दर्शाया जा रहा है।

मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने कोई ऐसा बयान नहीं दिया है जिसके लिए माफी मांगने की आवश्यकता हो, और न ही मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना था।

इस तरह के दुर्भावनापूर्ण प्रसारण से मन बेहद आहत हुआ है। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि इस प्रकार की भ्रामक रिपोर्टिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :