🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्य प्रदेश में फिर दो विधानसभा सीटों के लिए होंगे उपचुनाव

👤
Digital Desk
👁 18530 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में फिर दो विधानसभा सीटों के लिए होंगे उपचुनाव
23 नवम्बर 2016, मध्य प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा सीट की मतगणना के साथ ही दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की हलचल शुरू हो गई है. प्रदेश में मार्च महीने में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मतदान होने की संभावना है.



दरअसल, शहडोल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह की जीत से बांधवगढ़ विधानसभा सीट खाली हो गई है. ज्ञान सिंह इस विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.



वहीं, नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन से भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव प्रस्तावित है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों सीट पर एक साथ मार्च में चुनाव होने की संभावना है.



उपचुनाव में नोटबंदी का मुद्दा बेअसर

भाजपा ने शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को हराकर इन क्षेत्रों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ स्थानीय मुद्दों के अलावा नोटबंदी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया था.



शहडोल लोकसभा (एसटी) उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ज्ञान सिंह ने कांग्रेस की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को 60,000 से अधिक मतों के अंतर पराजित किया.



उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ज्ञान सिंह को 4,81,398 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को कुल 4,21,015 मत हासिल हुए.

हालांकि, इस उपचुनाव में भाजपा की जीत का अंतर पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी कम हुआ है. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यह सीट 2,41,301 मतों से जीती थी.



इसके साथ ही नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू ने कांग्रेस के अंतर सिंह बद्रे को 42,198 मतों से पराजित किया. यहां भाजपा उम्मीदवार को 99,626 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 57,428 मत मिले.
Tags :