🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

एकता कपूर को मिल गईं अपनी नई 'नागिन'? Bigg Boss के दो सितारे होंगे हिस्सा!

👤
prativad
👁 1720 व्यूज
📍 मुंबई
एकता कपूर को मिल गईं अपनी नई 'नागिन'? Bigg Boss के दो सितारे होंगे हिस्सा!
17 मई 2025 | मनोरंजन डेस्क।
टीवी क्वीन एकता कपूर का सुपरहिट शो नागिन हमेशा से ही अपनी दिलचस्प कहानी और दमदार कास्टिंग के लिए चर्चा में रहा है। फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही रहता है – अगली नागिन कौन होगी? अब ऐसा लग रहा है कि इस राज से पर्दा उठ चुका है।

हाल ही में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ नागिन 7 को लेकर मीटिंग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एकता यह स्पष्ट करती हैं कि शो की रिसर्च अब भी जारी है, लेकिन कास्टिंग को लेकर एक बड़ा संकेत जरूर मिल गया है।

वीडियो में एकता जब अपनी टीम से पूछती हैं, "कास्टिंग हुई?" तो टीम मेंबर जवाब देता है, "हम पहले ही ढूंढ चुके हैं, है न?" इस जवाब ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार नागिन 7 में बिग बॉस के दो चर्चित सितारों को अहम भूमिकाएं मिलने जा रही हैं। हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है, लेकिन चर्चाएं हैं कि ये दोनों स्टार्स शो में अपनी दमदार उपस्थिति से नया तड़का लगाएंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि एकता कपूर की नई नागिन कौन बनती हैं और क्या यह सीज़न भी पहले की तरह दर्शकों के दिलों पर राज करेगा।
Tags :