🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अनुकम्पा नियुक्ति 31 अगस्त के पहले मरे कर्मचारियों को नहीं मिलेगी

👤
Digital Desk
👁 106412 व्यूज
📍 Bhopal
अनुकम्पा नियुक्ति 31 अगस्त के पहले मरे कर्मचारियों को नहीं मिलेगी
23 नवम्बर 2016, कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि सेवा से वेतन पाने वाले राज्य सरकार के ऐसे कर्मचारियों जिनकी मृत्यु 31 अगस्त 2016 से पूर्व हुई है, के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दी जायेगी।



ज्ञातव्य है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने गत 31 अगस्त 2016 को परिपत्र जारी कर उक्त कर्मियों के लिये अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान किया था। परन्तु इस पर सरकारी विभागों ने अमल न कर सामान्य प्रशासन विभाग से मार्गदर्शन मांग लिया कि 31 अगस्त 2016 के पूर्व मरे उक्त कर्मियों के मामले में किया जायेगा। इस पर सामान्य प्रशासन विभाग ने ढाई माह बाद मार्गदर्शन दिया है कि परिपत्र दिनांक 31 अगस्त 2016 से अनुकम्पा नियुक्ति देने का प्रावधान लागू होगा।



इस पर अब विभागों ने निर्देश जारी करना प्रारंभ कर दिये हैं कि कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की सेवाकाल में दिनांक 31 अगस्त 2016 अथवा उसके पश्चात मृत्यु होने पर उनके परिवार के आश्रितों की अनुकम्पा नियुक्ति करने पर विचार किया जायेगा तथा 31 अगस्त 2016 के पूर्व दिवंगत कर्मचारियों के प्रकरणों में 29 सितम्बर 2014 के परिपत्र अनुसार कार्यवाही की जायेगी जिसमें अनुकम्पा नियुक्ति देने का प्रावधान न होकर मृतक के परिवार के नामांकित सदस्य को एकमुश्त दो लाख रुपये अनुकम्पा अनुदान देने का ही प्रावधान है तथा इसमें ग्रेज्युएटी शामिल नहीं रहेगी।



प्रमुख अभियंता जल संसाधान एमजी चौबे के अनुसार, हमारे विभाग में करीब सात हजार कार्यभारित एवं आकस्मितका निधि वाले कर्मचारी हैं। इनके लिये अनुकम्पा नियुक्ति का शासन ने प्रावधान तो किया था परन्तु उसमें विसंगति थी जिस पर जीएडी से मार्गदर्शन मांगा गया और अब अनुकम्पा नियुक्ति की तिथि का सही निर्धारण कर दिया गया है।
Tags :