🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सेना का अपमान राष्ट्रद्रोह के समान: डॉ. महेश यादव ने रक्त से बनाया चित्र, दी ग्रैंड सैल्यूट

👤
prativad
👁 276 व्यूज
📍 भोपाल
सेना का अपमान राष्ट्रद्रोह के समान: डॉ. महेश यादव ने रक्त से बनाया चित्र, दी ग्रैंड सैल्यूट
19 मई 2025। "वतन के लिए जीना-मरना ही सच्चा धर्म है, और राष्ट्रधर्म—हिंदू-मुस्लिम से भी ऊपर।" इसी संदेश के साथ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. महेश यादव, जिन्हें 'अमन गांधी' के नाम से भी जाना जाता है, ने 17 मई की शाम समता चौक, न्यू मार्केट भोपाल में एक अनोखे अंदाज़ में देशभक्ति का प्रदर्शन किया।

डॉ. यादव ने भारतीय सेना की वीरता और नारीशक्ति को सलाम करते हुए कर्नल सोफ़िया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के सम्मान में अपने रक्त से चित्र बनाकर "ग्रैंड सैल्यूट" दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, "हमारी थल, वायु और नौसेना दिन-रात हमारी सुरक्षा में जुटी रहती हैं, तभी हम शांति से जीवन जी पाते हैं। सेना हमारे अस्तित्व की रक्षक है और उसका अपमान राष्ट्रद्रोह के बराबर है।"

डॉ. यादव ने सेना का अपमान करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "जो लोग सेना और उसके शौर्य का अपमान करते हैं, उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। ऐसे लोग देशद्रोही हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक इंद्रधनुषी संस्कृति वाला देश है और जो लोग धर्म या जाति को राष्ट्र से ऊपर रखते हैं, वे देश के लिए खतरा हैं। "ऐसे विघटनकारी तत्वों से देश को सुरक्षित रखना हर भारतीय का कर्तव्य है," उन्होंने जोड़ा।
Tags :