🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कान्स समापन समारोह में पहली बार Gucci की साड़ी पहनकर छाईं आलिया भट्ट

👤
prativad
👁 2274 व्यूज
📍 भोपाल
कान्स समापन समारोह में पहली बार Gucci की साड़ी पहनकर छाईं आलिया भट्ट
25 मई 2025। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। Gucci ब्रांड की पहली साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं आलिया को देखकर इंटरनेट पर फैन्स ने तारीफों की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, "आलिया, आखिरकार ये लुक देखने को मिला! खूबसूरत!" वहीं किसी ने इसे "आइकोनिक" बताया।

Gucci की ब्रांड एंबेसडर आलिया भट्ट ने इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव के अंतिम दिन अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने दिन में एक विंटेज लुक अपनाया, जिसमें पारंपरिक अंदाज़ और आधुनिकता का अनूठा मेल देखने को मिला। शाम होते-होते उन्होंने एक और बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल लुक में सबको चौंका दिया, जो फिर से Gucci का ही डिजाइन था।

रेड कार्पेट पर आलिया ने Gucci के मशहूर मोनोग्राम और चमचमाते स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजी इस खास साड़ी में शालीनता के साथ वॉक किया। यह Gucci की ओर से पहली बार डिजाइन की गई साड़ी है, जिसे पहनकर आलिया ने एक नया फैशन ट्रेंड सेट कर दिया।

सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। रेड कार्पेट पर वॉक करने के बाद उन्होंने फैन्स से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

एक Reddit यूजर ने कहा, "मैं आलिया का फैन नहीं हूं, लेकिन ये लुक कमाल है!" वहीं एक अन्य ने लिखा, "कौन है जिसने आलिया को ट्रिगर कर दिया, वो तो कान्स में आग लगा रही हैं।"

एक यूजर ने खास तौर पर लिखा, "वैसे ये Gucci की पहली साड़ी है, ये बहुत बड़ा मोमेंट है।"

इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने न सिर्फ भारतीय परंपरा को ग्लोबल मंच पर सम्मान दिलाया, बल्कि फैशन की दुनिया में भी एक नया इतिहास रच दिया।

Tags :