🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा - ‘टीम इंडिया’ की भावना से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश

👤
prativad
👁 1524 व्यूज
📍 भोपाल
प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा - ‘टीम इंडिया’ की भावना से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश
26 मई 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और राज्य के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्यप्रदेश 'टीम इंडिया' की भावना से विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है और लगातार नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

इससे पहले शनिवार को नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक में भी डॉ. यादव ने भाग लिया। बैठक का विषय था - ‘विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047’। उन्होंने कहा कि यह बैठक भारत के भविष्य निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है, उसमें मध्यप्रदेश 2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देने को प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य ‘टीम इंडिया’ की भावना से कार्य कर रहे हैं और मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की प्रथम पंक्ति में स्थापित होने के लिए संकल्पित है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई
सीएम डॉ. यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारना भारत की सशक्त नीति और तकनीकी कौशल का प्रमाण है। अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी इस अभियान की सराहना की।

नीति आयोग बैठक में प्रस्तुत किए मध्यप्रदेश के विकास कार्य
नीति आयोग की बैठक में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि सभी राज्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में सक्रिय भागीदार बनें।

प्रधानमंत्री ने ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, कृषक कल्याण, युवाओं के सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।



मुख्यमंत्री ने सुना ‘मन की बात’
अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम 'मन की बात' की 122वीं कड़ी को भी सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की दिशा में जन-चेतना जागृत करने का एक प्रभावी माध्यम बन गया है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ता है और प्रेरणा देता है।

राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकातें
नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय नेताओं, सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर विविध मुद्दों पर चर्चा की। उनका यह दौरा विभिन्न स्तरों पर संवाद एवं समन्वय के लिए अत्यंत उपयोगी रहा।
Tags :