🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

निक्की की नियुक्ति से अमेरिका में झूम रहा भारतीय समाज

👤
DD
👁 19826 व्यूज
📍 वॉशिंगटन
निक्की की नियुक्ति से अमेरिका में झूम रहा भारतीय समाज
अमेरिका में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर पूरी भारतीय बिरादरी निक्की हेली (44) को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत बनाए जाने पर खुशी व्यक्त कर रही है। इसे अमेरिका में भारतीयों की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।



माना जा रहा है कि इससे अमेरिका और भारत की नजदीकी और बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि निक्की अमेरिकी सरकार में कैबिनेट मंत्री की हैसियत वाला पद पाने वाली पहली महिला हैं।



रिपब्लिकन पार्टी की नेता संपत शिवांगी के अनुसार नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह फैसला भारत और अमेरिका के रिश्ते को और मजबूत करेगा। यह ट्रंप का बहुत बड़ा कदम है। इससे भारत को संयुक्त राष्ट्र में बहुत नजदीकी मित्र मिलेगी। इससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी को और मजबूती मिलेगी।



सिलिकॉन वैली में भारतीय उद्यमी एम रंगास्वामी संयुक्त राष्ट्र के लिए निक्की की नियुक्ति बहुत अच्छा कदम है। साउथ कैरोलिना में गवर्नर के तौर पर उनका विदेशी सरकारों और विदेशी कंपनियों के साथ अच्छा तालमेल रहा है।



निक्की के भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अच्छे संबंध हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान से जुड़े रहे पुनीत अहलूवालिया के अनुसार यह नियुक्ति भारतीय मूल के सभी लोगों के गौरवान्वित होने वाला मौका है।



न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के बड़े वकील रवि बत्तरा खुशी से आह्लादित हैं। कहते हैं- अब अमेरिका की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की टेबिल पर निक्की हेली बैठेंगी। यह सोचकर ही हर भारतीय का मन खुशी से भर जाता है। टेक्सास के कारोबारी अशोक मागो के अनुसार यह तो अभी शुरुआत है। भारतीय अपने समर्पण और मेहनत से अमेरिका में और भी सीढ़ियां चढ़ेंगे।



भारतीयों के बढ़ते प्रभाव का संकेत



अमेरिका में रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन के संस्थापक शलभ कुमार के अनुसार निक्की हेली की संयुक्त राष्ट्र के लिए नियुक्ति भारतीय समुदाय के लिए तीसरी दीपावली है, जो असली त्योहार और हाल में ट्रंप की जीत के बाद आई है। संसद के लिए चुनाव जीते पांच लोगों के बाद निक्की की नियुक्ति अमेरिकी राजनीति में भारतीयों के बढ़ते प्रभाव का संकेत है।
Tags :