🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

उत्पादन शुरु करने उद्योगों को मिल सकेगी और मोहलत

👤
DD
👁 17949 व्यूज
📍 भोपाल
उत्पादन शुरु करने उद्योगों को मिल सकेगी और मोहलत
25 नवम्बर 2016, मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने निवेश संवध्र्दन के लिये बनाई अपने कानून के तहत बनाई नीतियों में उद्योगों को भूमि देने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की कई रियायतें देने का प्रावधान किया हुआ है। ये रियायतें उद्योग द्वारा वाणिज्यिक उत्पादन शुरु करने के बाद दी जाती हैं। इस हेतु सामान्यत: पांच वर्ष निर्धारित है लेकिन अब सरकार इस अवधि को भी बढ़ा सकेगी।



इस संबंध में नियमों में नये उपबंध कर दिये गये हैं। मप्र निवेश संवध्र्दन अधिनियम 2008 के अंतर्गत मप्र निवेश संवध्र्दन संयुक्त आवेदन-पत्र तथा आवेदनों की प्रक्रिया के लिये समय सीमा नियम 2010 जारी किये गये थे। अब छह साल बाद इन नियमों में संशोधन किया गया है जिसके तहत निवेश संवध्र्दन हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति के किसी निर्णय से असंतुष्ट होने पर आवेदक उद्योग निवेश संवध्र्दन पर गठित केबिनेट कमेटी के समक्ष अपील प्रस्तुत की जा सकेगी तथा यदि इस केबिनेट कमेटी से भी अनुकूल निर्णय नहीं होता है तो आवेदक उद्योग पुन: इसी केबिनेट कमेटी के समक्ष पुनर्विलोकन अनुरोध कर सकेगा।



नियमों में इस केबिनेट कमेटी को यह भी अधिकार दिया गया है कि वह पुनर्विलोकन या समीक्षा करने वाले ऐसे अनुरोधों पर एक से अधिक बार पुन:विचार कर सकेगी तथा वाणिज्यिक उत्पादन के प्रारंभ की तारीख को बढ़ाने के संबंध में की गई अपील के लिये भी यही प्रावधान उपलब्ध होगा।



विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नियमों में निवेश संबंधी केबिनेट कमेटी के समक्ष एक ही बार अपील करने का प्रावधान था। निवेशक को और सुविधायें देने के लिये एक से अधिक बार अपील करने का नया प्रावधान कर दिया गया है।







- डॉ नवीन जोशी
Tags :