🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

देश में पहली बार कन्सोलिडेटेड बिलिंग प्रणाली

👤
DD
👁 17885 व्यूज
📍 Bhopal
देश में पहली बार कन्सोलिडेटेड बिलिंग प्रणाली
25 नवम्बर 2016, देश में पहली बार कन्सोलिडेटेड (संयुक्त) बिलिंग प्रणाली की शुरूआत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा की गई है। इससे उन उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी, जिनके एक ही नाम से अलग-अलग स्थान पर एक से अधिक एलटी (निम्न दाब) कनेक्शन हैं। ऐसे उपभोक्ता अपने सभी बिलों का भुगतान एक ही ट्रांजेक्शन से कर सकेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की वेबसाइट www.mpcz.co.in पर इसका लिंक दिया गया है।



इससे पहले एक ही व्यक्ति/कंपनी को विभिन्न कनेक्शन के भुगतान के लिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन्स करने होते थे। अब कन्सोलिडेटेड बिलिंग प्रणाली के जरिए उपभोक्ताओं को अपने सभी बिलों की जानकारी एक ही समय पर मिल जाएगी। वहीं बिल समय पर प्राप्त होने से बिल भुगतान भी समय से हो सकेगा। इसके लिए कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक को पार्टनर बनाया है। सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थाएँ इस सुविधा का लाभ ले सकेंगी। वहीं टेलिकॉम टॉवर के बिजली कनेक्शन एवं शासकीय कार्यालयों के बिलों का भुगतान भी ट्रेजरी द्वारा एक ही समय पर एक ही ट्रांजेक्शन के माध्यम से किया जा सकेगा।



मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा वैसे तो बिल भुगतान के अनेक विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। जैसे ऑनलाइन पेमेंट, ईसीएस से भुगतान, पे-टीएम से भुगतान, कॉमन सर्विस सेंटर, वोडाफोन आदि इसी क्रम में उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए कंपनी ने यह एक और नया विकल्प उपलब्ध करवाया है।
Tags :