🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

उज्जैन में 'आध्यात्मिक एवं कल्याण शिखर सम्मेलन': आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को वैश्विक मंच दिलाने की पहल

👤
prativad
👁 2161 व्यूज
📍 भोपाल
उज्जैन में 'आध्यात्मिक एवं कल्याण शिखर सम्मेलन': आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को वैश्विक मंच दिलाने की पहल
4 जून 2025। मध्य प्रदेश को एक वैश्विक वेलनेस हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, राज्य सरकार 5 जून को उज्जैन में ‘आध्यात्मिक एवं कल्याण शिखर सम्मेलन’ का आयोजन करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उज्जैन को योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान दिलाना है। सम्मेलन में इन विषयों से जुड़े उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहन, जन जागरूकता और सहयोग की संभावनाओं पर विशेष फोकस रहेगा।

विभागीय समन्वय और राज्य का आध्यात्मिक परिवेश
इस महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आनंद विभाग, पर्यटन विभाग और आयुष विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश का उज्जैन शहर, जो प्राचीनता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, अब वेलनेस सेक्टर में भी वैश्विक पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।

सीएम यादव करेंगे निवेशकों से सीधी बातचीत
मुख्यमंत्री यादव सम्मेलन के दौरान प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं और संस्थागत प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने चर्चा करेंगे। यह संवाद निवेश को ज़मीनी रूप देने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

महत्वपूर्ण सत्र और पैनल चर्चाएं
सम्मेलन में वेलनेस सेक्टर को गति देने वाले विभिन्न पहलुओं पर उच्च स्तरीय पैनल चर्चाएं आयोजित होंगी:

“भागीदारी मॉडल पर विचार”: जिसमें वेलनेस इन्फ्रास्ट्रक्चर, गुणवत्ता मानक और दूर-दराज़ क्षेत्रों में सेवाओं की पहुंच जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

“वेलनेस इकोसिस्टम और वर्कफोर्स डेवलपमेंट”: पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के एकीकरण, अनुसंधान और आधुनिक चिकित्सा के साथ सामंजस्य पर संवाद।

फायरसाइड चैट – “वेलनेस पर नया दृष्टिकोण”: मुख्यमंत्री यादव के साथ विशेष संवाद सत्र।

वेलनेस को मिलेगा नीति, नवाचार और निवेश का संबल
यह सम्मेलन मध्य प्रदेश को भारत ही नहीं, विश्व के वेलनेस मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक पहल माना जा रहा है। यह आयोजन मुख्यमंत्री की ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष-2025’ योजना का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य आर्थिक विकास, औद्योगिक विस्तार और व्यापक स्तर पर रोजगार सृजन करना है।

सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण खुला
वेलनेस क्षेत्र से जुड़े सभी इच्छुक प्रतिभागी invest.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
Tags :