🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल में स्थापित होगा राष्ट्रीय डाटा सेंटर

👤
DD
👁 17989 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल में स्थापित होगा राष्ट्रीय डाटा सेंटर
नवम्बर 26, 2016, भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर का डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए भोपाल का चयन किया है। यह जानकारी मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह के समक्ष राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के प्रस्तुतिकरण में दी गई।



एन.आई.सी. के प्रदेश प्रमुख आर.आर. राणे ने बताया की ई-गर्वनेंस के अंतर्गत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। एम.पी. ई. डिस्ट्रिक के अंतर्गत 412 लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से जन सामान्य से संबंधित 132 सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी प्रकार प्रदेश के 23 हजार कियोस्क के माध्यम से एम. पी. ऑन लाइन पर 30 सेवाएँ प्रदेश के नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं।



प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुए नवाचारों के प्रस्तुतिकरण में विधान सभा प्रश्नों की प्रक्रिया को ऑन लाइन करने, शिक्षा के क्षेत्र में वर्चुअल क्लास रुम, अस्‍पताल प्रबंधन के लिए विकसित ई-हास्पिटल साफ्टवेयर, समग्र डाटाबेस, श्रम सेवा पोर्टल, जीआईएस आधारित साफ्टवेयर तथा कृषि एवं सहकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।



प्रदेश के नागरिकों को घर बैठे आय तथा मूल निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई। आधार नंबर का उपयोग कर ई-केवायसी के माध्यम से आरंभ की गई इस सुविधा से अब तक 20 व्यक्ति वांछित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चुके हैं।

Tags :