🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अर्शी खान ने दिल्ली में मनाई ईद-उल-अज़हा, मेहंदी और स्ट्रीट फूड से सजाया जश्न

👤
prativad
👁 1766 व्यूज
📍 भोपाल
अर्शी खान ने दिल्ली में मनाई ईद-उल-अज़हा, मेहंदी और स्ट्रीट फूड से सजाया जश्न
7 जून 2025। देशभर में ईद-उल-अज़हा की धूम है और इस मौके पर अभिनेत्री व ‘बिग बॉस’ फेम अर्शी खान ने दिल्ली में दोस्तों संग त्योहार का जश्न मनाया। अर्शी इस समय किसी पेशेवर काम के सिलसिले में दिल्ली में हैं, लेकिन त्योहार को खास अंदाज़ में मनाना नहीं भूलीं।

उन्होंने बताया, “इस बार मैं ईद दिल्ली में अपने करीबी दोस्तों के साथ मना रही हूँ। सुबह की शुरुआत नमाज़ और स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों से हुई। हमने आपस में ईदी का आदान-प्रदान भी किया। मैंने अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।”

अर्शी खान के लिए ईद का मतलब सिर्फ़ खाना और मेल-मिलाप ही नहीं, बल्कि मेहंदी की रस्म भी है। उन्होंने कहा, “बचपन से ही मैं ईद पर अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हूँ। यह मेरी पसंदीदा परंपरा है और हीना डिज़ाइनों के प्रति मेरा प्यार समय के साथ और भी गहरा हुआ है। कल मैंने दिल्ली के एक बेहतरीन आर्टिस्ट से मेहंदी लगवाई, जो इस त्योहार के रंग में पूरी तरह घुल जाने जैसा अनुभव रहा।”

खास बात यह रही कि अर्शी इस बार दिल्ली के स्ट्रीट फूड का भी जमकर लुत्फ उठा रही हैं। “दिल्ली की गलियाँ कबाब और बिरयानी की खुशबू से महक उठती हैं। न केवल रेस्टोरेंट, बल्कि यहां के होम शेफ़ भी कमाल के हैं। मैंने अपना चीट डे भी शुरू कर दिया है और कल से ही स्वाद का सफर जारी है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।

ईद के संदेश पर अर्शी ने कहा, “ईद-उल-अज़हा हमें अल्लाह पर भरोसा करना, उनकी मौजूदगी को महसूस करना और उनके फ़ैसलों का आदर करना सिखाता है। मैं दुआ करती हूँ कि सबके जीवन में अमन, तरक्की और खुशहाली आए। ईद मुबारक!”
Tags :