🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सोनम केस में न्याय की उम्मीद बने सीएम यादव, केंद्र से की CBI जांच की मांग

👤
prativad
👁 1998 व्यूज
📍 भोपाल
सोनम केस में न्याय की उम्मीद बने सीएम यादव, केंद्र से की CBI जांच की मांग
7 जून 2025। शिलांग में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस गंभीर प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से CBI जांच की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा, “संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार सोनम के परिवार के साथ खड़ी है। मैंने इस मामले को लेकर मेघालय के मुख्यमंत्री से भी चर्चा की है। साथ ही, हमारे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार मेघालय प्रशासन से संपर्क में हैं। सोनम की सुरक्षित वापसी के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री यादव ने स्पष्ट कहा कि इस संवेदनशील मामले में गहराई और पारदर्शिता से जांच सुनिश्चित करने के लिए CBI जांच जरूरी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से इस संबंध में जल्द कार्रवाई का आग्रह किया है।

इससे पहले, रघुवंशी समाज और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मुद्दे को राष्ट्रीय मंच पर उठाया था और CBI जांच की मांग की थी। अब खुद मुख्यमंत्री द्वारा कदम उठाए जाने से सोनम रघुवंशी के परिजनों की न्याय और बेटी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद को और बल मिला है।

यह मामला अब केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की चिंता बन चुका है – और सरकार ने दिखा दिया है कि वो हर बेटी के साथ खड़ी है।

Tags :