🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

शिलांग हनीमून मर्डर केस में चौंकाने वाला मोड़: पत्नी सोनम का प्रेमी राज निकला साजिशकर्ता

👤
prativad
👁 1489 व्यूज
📍 भोपाल
शिलांग हनीमून मर्डर केस में चौंकाने वाला मोड़: पत्नी सोनम का प्रेमी राज निकला साजिशकर्ता
9 जून 2025। शिलांग हनीमून कपल मर्डर केस ने अब एक हत्या की जघन्य साजिश का रूप ले लिया है। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है, जिसमें इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी का एक कथित प्रेमी सामने आया है। आरोपी प्रेमी की पहचान राज कुशवाहा के रूप में हुई है, जिसे हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

राजा रघुवंशी, जो हाल ही में सोनम से विवाह कर हनीमून पर शिलांग गया था, की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या हो गई थी। अब मेघालय पुलिस और इंदौर पुलिस की संयुक्त जांच में यह सामने आया है कि इस हत्या के पीछे उसकी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज की गहरी साजिश थी।

प्रेम प्रसंग और साजिश की परतें खुलीं
मेघालय के पुलिस महानिदेशक आई. नोगरांग के अनुसार, सोनम ने पति राजा की हत्या की पूरी योजना पहले से तैयार कर रखी थी। शिलांग यात्रा के लिए टिकट भी अचानक सोनम ने ही बुक की थी, जिससे राजा के परिजन पहले से ही संदिग्ध थे।

पुलिस ने बताया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्यारों को हायर किया। कॉल डिटेल्स से यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों के बीच लगातार संपर्क था। राज, सोनम के ही ऑफिस में कार्यरत था, और दोनों के बीच अफेयर चल रहा था।

हत्या से पहले 9 लाख रुपये और गहने किए थे अपने पास
इंदौर पुलिस के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडौतिया ने जानकारी दी कि सोनम ने हनीमून यात्रा से पहले ही शादी के गहनों और 9 लाख रुपये अपने पास सुरक्षित कर लिए थे। अब तक की जांच में विशाल चौहान, राज कुशवाहा और आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी आनंद अब भी फरार है।

सोनम ने यूपी में किया सरेंडर, मेघालय पुलिस ने जारी की प्रेस रिलीज
मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड को लेकर प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से दो मध्यप्रदेश के इंदौर से हैं और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी सोनम ने गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया।

हत्या या हनीमून? – अब अदालत तय करेगी
शिलांग पुलिस के मुताबिक, यह मामला सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। सोनम ने अपने प्रेमी के लिए अपने पति की हत्या करवाई — यह आरोप अब जांच में प्रमाणित होता नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में यह मामला अदालत में एक बड़ी साजिश के रूप में पेश किया जाएगा।
Tags :