🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

हजार-पांच सौ के नोट न लेने वाले बैंकों पर करेंगे कलेक्टर कार्यवाही

👤
DD
👁 17850 व्यूज
📍 Bhopal
हजार-पांच सौ के नोट न लेने वाले बैंकों पर करेंगे कलेक्टर कार्यवाही
26 नवम्बर 2016, यदि सरकारी विभागों का बकाया शुल्क अथवा पेनाल्टी बैंक नोटबंदी वाले हजार-पांच सौ के नोट नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ संबंधित जिले के कलेक्टर को शिकायत की जा सकेगी तथा कलेक्टर इन बैंकों के खिलाफ शासकीय आदेश न मानने की कार्यवाही कर सकेंगे।



मप्र सरकार के जल संसाधन विभाग ने पाया है कि विभाग के अंतर्गत मैदानी अधिकारियों ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा एक हजार एवं 500 रुपये के नोटों को प्रतिबंधित किये जाने के फलस्वरुप विभाग को जलकर की राशि में प्राप्त एक हजार एवं पांच सौ रुपये के नोटों को कतिपय बैंकों द्वारा जमा नहीं कराया जा रहा है। जबकि भारत सरकार ने प्रावधान कर रखा है कि भारत सरकार, राज्य सरकार, नगरीय निकाय एवं स्थानीय संस्थाओं को प्राप्त होने वाली फीस, चार्जेस, टैक्स एवं पेनाल्टी की राशि में प्राप्त नोटों को बैंक द्वारा 24 नवम्बर 2016 तक जमा किया जायेगा।



जल संसाधान विभाग ने अपने सभी कार्यपालन यंत्रियों से कहा है कि यदि किसी बैंक द्वारा जलकर के रुप में प्राप्त नोटों को जमा करने से मना किया जाता है तो संबंधित जिला कलेक्टर से सम्पर्क कर उस पर कार्यवाही करायें।



विभागीय अफसरों ने बताया कि श्योपुर, मंदसौर आदि कुछ जिलों में यह बात सामने आई थी कि बैंक जलकर की राशि में आ रहे हजार-पांच सौ रुपये के नोट नहीं ले रहे हैं। इस पर कार्यपालन यंत्रियों को संबंधित जिलों के कलेक्टरों से शिकायत कर उन बैंकों पर कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये हैं।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :