🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जियोब्लैकरॉक ने अपनी टॉप लीडरशिप टीम की घोषणा की

👤
prativad
👁 3576 व्यूज
📍 नई दिल्ली
जियोब्लैकरॉक ने अपनी टॉप लीडरशिप टीम की घोषणा की
वेबसाइस व एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव लॉन्च किया
गौरव नागोरी होंगे ‘मुख्य परिचालन अधिकारी’ (COO)

9 जून 2025। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड बाजार में कदम रखने से पहले अपनी टॉप लीडरशिप टीम घोषित कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने एक वेबसाइट और एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव भी लॉन्च किया। पिछले महीने ही कंपनी ने सिड स्वामीनाथन को प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) और अमेरिका की ब्लैकरॉक का संयुक्त उद्यम है जियोब्लैकरॉक।

कंपनी ने गौरव नागोरी को मुख्य परिचालन अधिकारी, अमित भोसले को चीफ रिस्क ऑफिसर, अमोल पई को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और बिराजा त्रिपाठी को हेड ऑफ प्रोडक्ट नियुक्त किया। कंपनी ने कहा कि जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की टीम एसेट मैनेजमेंट अनुभव, डिजिटल इनोवेशन और ग्राहक-केंद्रित उत्पाद डिजाइन को एक साथ लाएगी। कंपनी की टॉप टीम, निवेश के तरीकों को बदलकर और इसे लाखों लोगों के लिए सुलभ और किफायती बनाने के जियोब्लैकरॉक के मिशन को पूरा करने के लिए एकदम तैयार है।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा: “जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के लिए यह एक मील का पत्थर है। नेतृत्व टीम प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी मूल्य निर्धारण पर कड़ी मेहनत कर रही है। आने वाले महीनों में, जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कई तरह के निवेश उत्पाद लॉन्च करने का इरादा रखती है, जिसमें डेटा-संचालित निवेश में ब्लैकरॉक की क्षमताओं को इस्तेमाल किया जाएगा।”

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने अपनी वेबसाइट पर एक एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव की भी घोषणा की है। इस इनिशिएटिव के तहत लोगों को जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की डिजिटल-फर्स्ट पेशकश में अपनी रुचि दर्ज कराने के लिए आमंत्रित किया गया है। साइन अप करने पर उन्हें निवेश के फंडामेंटल को कवर करने वाली सामग्री मिलेगी।

बताते चलें कि 26 मई, 2025 को, जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को अपने म्यूचुअल फंड व्यवसाय का परिचालन शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का अनुमोदन मिल चुका है।
Tags :