🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

हाईकोर्ट में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्यवाही समाप्त, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुआ निर्णय

👤
prativad
👁 1452 व्यूज
📍 भोपाल
हाईकोर्ट में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्यवाही समाप्त, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुआ निर्णय
17 जून 2025 — मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के विरुद्ध चल रही अदालती कार्यवाही को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने समाप्त कर दिया है। यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के 28 मई को दिए गए निर्देश के अनुरूप लिया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से निवेदन किया था कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ स्वतः संज्ञान से शुरू की गई प्रक्रिया को बंद किया जाए।

मामला उस बयान से जुड़ा है, जो मंत्री विजय शाह ने महू के अंबेडकर नगर स्थित रायकुंडा गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिया था। हाईकोर्ट ने इस बयान को गंभीर मानते हुए स्वतः संज्ञान लिया था और 14 मई को मंत्री के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 152, 196(1)(बी), और 197(1)(सी) के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।

हाईकोर्ट की जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस ए.के. सिंह की खंडपीठ ने अपने पहले आदेश में टिप्पणी की थी कि मंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा "गटर लेवल" की थी और इसमें प्रथम दृष्टया धार्मिक वैमनस्य फैलाने की प्रवृत्ति दिखाई देती है।

15 मई की सुनवाई में कोर्ट ने दर्ज एफआईआर की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए थे। पीठ ने पाया था कि एफआईआर में मंत्री द्वारा किए गए कथित अपराध का स्पष्ट विवरण नहीं है, जिससे उसकी वैधता पर प्रश्न खड़े होते हैं। अदालत ने निर्देश दिए थे कि अपराध के ठोस विवरण के साथ नई एफआईआर दर्ज की जाए और उसकी न्यायिक निगरानी भी की जाएगी।

हालांकि अब सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले की सुनवाई लंबित होने के कारण, हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सोमवार को यह कार्यवाही समाप्त कर दी।
Tags :