🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ओपनएआई को पेंटागन से 200 मिलियन डॉलर का बड़ा अनुबंध, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एआई क्षमताएं विकसित करेगा

👤
prativad
👁 4430 व्यूज
📍 नई दिल्ली
ओपनएआई को पेंटागन से 200 मिलियन डॉलर का बड़ा अनुबंध, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एआई क्षमताएं विकसित करेगा
18 जून 2025। विश्व प्रसिद्ध एआई कंपनी ओपनएआई को अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) से 200 मिलियन डॉलर का महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हुआ है। यह अनुबंध अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए “फ्रंटियर एआई क्षमताओं” के विकास को लेकर है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि यह समझौता चीन जैसी बढ़ती तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के प्रयास का हिस्सा है।

इस प्रोजेक्ट का कार्यक्षेत्र वाशिंगटन डीसी समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र होगा और इसे जुलाई 2026 तक पूरा किया जाना है। इस अनुबंध के तहत ओपनएआई को युद्ध और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी क्षेत्रों में उन्नत एआई समाधानों के प्रोटोटाइप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

हालांकि यह ओपनएआई और पेंटागन के बीच पहला सार्वजनिक अनुबंध है, लेकिन कंपनी पहले भी रक्षा और सुरक्षा परियोजनाओं से जुड़ चुकी है। दिसंबर 2024 में ओपनएआई ने सैन्य तकनीकी कंपनी एंडुरिल इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर ड्रोन-विरोधी एआई सिस्टम विकसित करने की साझेदारी की थी। इस सिस्टम का उद्देश्य था तेज़ी से निर्णय लेने के लिए डेटा को प्रोसेस करना और मानव संचालन को आसान बनाना।

जनवरी 2025 में ओपनएआई ने अमेरिकी सरकार के लिए एक विशेष संस्करण वाला ChatGPT पेश किया, जो माइक्रोसॉफ्ट Azure क्लाउड पर आधारित है। यह संस्करण सरकारी एजेंसियों को डेटा सुरक्षा और गोपनीयता के लिहाज़ से बेहतर नियंत्रण देता है।

उसी महीने ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सिलिकॉन वैली के दिग्गजों और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर 500 अरब डॉलर के 'प्रोजेक्ट स्टारगेट' की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य अमेरिका के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है।

यह सौदा ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका की कई तकनीकी कंपनियों को चीन की नई एआई स्टार्टअप कंपनियों से चुनौती मिल रही है। चीनी स्टार्टअप 'DeepSeek' द्वारा ChatGPT से अधिक प्रभावी मॉडल पेश किए जाने के दावे से अमेरिका की तकनीकी दुनिया में हलचल मच गई थी। इसके बाद ऑल्टमैन ने वाशिंगटन में एक बैठक में अमेरिका को एआई में अग्रणी बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता जताई थी।

इस बीच खबर है कि ओपनएआई, एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की तर्ज पर खुद का एक नया सोशल नेटवर्क भी विकसित कर रहा है। मस्क, जो कभी ओपनएआई के सह-संस्थापक थे, अब अपने एआई सहायक ‘Groq’ को X में एकीकृत करने में लगे हैं। मस्क और ऑल्टमैन के बीच अब तकनीकी दुनिया में एक तीखी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है।
Tags :