🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

उज्जैन के डोंगला में आधुनिक तारामंडल का लोकार्पण 21 जून को, प्राचीन ज्ञान और विज्ञान के संगम की बनेगा साक्षी

👤
prativad
👁 1457 व्यूज
📍 भोपाल
उज्जैन के डोंगला में आधुनिक तारामंडल का लोकार्पण 21 जून को, प्राचीन ज्ञान और विज्ञान के संगम की बनेगा साक्षी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण, शून्य छाया का होगा ऐतिहासिक अवलोकन

20 जून 2025। मध्यप्रदेश सरकार की वैज्ञानिक नवाचार और परंपरागत ज्ञान को समाहित करने की प्रतिबद्धता के तहत उज्जैन जिले के ग्राम डोंगला में निर्मित अत्याधुनिक तारामंडल (प्लैनेटोरियम) का भव्य लोकार्पण 21 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन केवल तकनीकी विकास तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह प्राचीन भारतीय खगोलशास्त्र और आधुनिक विज्ञान के संगम का एक जीवंत उदाहरण बनेगा।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रसिद्ध डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर वेधशाला में शंकु यंत्र के माध्यम से शून्य छाया की खगोलीय घटना का अवलोकन भी करेंगे, जो ग्रीष्म संक्रांति के दिन एक विशेष खगोलीय अनुभव होता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपराओं और आधुनिक विज्ञान को जोड़ने के प्रयासों पर चर्चा होगी। इस कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, विचारक और संस्थागत प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
प्रमुख प्रतिभागियों में विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. शिवकुमार शर्मा, भारतीय ज्ञान प्रणाली (भारत सरकार, नई दिल्ली) के राष्ट्रीय संयोजक प्रोफेसर गांती एस. मूर्ति, तथा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (गांधीनगर) के निदेशक डॉ. ब्रजेश पांडे प्रमुख हैं।

यह कार्यशाला मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (भोपाल), विज्ञान भारती, आचार्य वराहमिहिर न्यास उज्जैन, IIT इंदौर, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी और वीर भारत न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।


Tags :