🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भारतीय मूल की रैपर टॉमी जेनेसिस अपने विवादित म्यूजिक वीडियो 'True Blue' को लेकर विवादों में

👤
prativad
👁 3187 व्यूज
📍 नई दिल्ली
भारतीय मूल की रैपर टॉमी जेनेसिस अपने विवादित म्यूजिक वीडियो 'True Blue' को लेकर विवादों में
कौन हैं टॉमी जेनेसिस? क्यों मचा है उनके म्यूजिक वीडियो को लेकर बवाल? जानिए पूरी खबर।

23 जून 2025। भारतीय मूल की रैपर और विज़ुअल आर्टिस्ट जेनेसिस यास्मीन मोहनराज, जो अपने स्टेज नाम टॉमी जेनेसिस से मशहूर हैं, इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘True Blue’ को लेकर आलोचनाओं के केंद्र में हैं। वीडियो के रिलीज़ के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

इस म्यूजिक वीडियो में टॉमी को हिंदू देवी की वेशभूषा में दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने नीले रंग का बॉडी पेंट, सोने के आभूषण और लाल बिंदी पहनी है। साथ ही, वीडियो में वह ईसाई धर्म के प्रतीक क्रॉस को हाथ में पकड़े, चाटते और पीठ के पीछे पोज़ देते हुए नजर आती हैं। इसके अतिरिक्त वीडियो में उन्हें सिगरेट पीते हुए भी दिखाया गया है।

इन दृश्यों को लेकर हिंदू और ईसाई समुदायों समेत कई दर्शकों ने कड़ा विरोध जताया है। सोशल मीडिया पर वीडियो को “धार्मिक भावनाओं का अपमान” और “सांस्कृतिक असंवेदनशीलता” बताया जा रहा है। यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने इस कंटेंट को “गहराई से अपमानजनक” करार दिया है।



टॉमी जेनेसिस का परिचय
34 वर्षीय टॉमी जेनेसिस कनाडा के वैंकूवर में जन्मी हैं। उनका पारिवारिक बैकग्राउंड मलयाली-तमिल और स्वीडिश मूल का है। उन्होंने 2013 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी और 2015 में मिक्सटेप ‘World Vision’ से पहचान पाई। उनके गानों की पहचान उनके बोल्ड और उग्र थीम वाले बोलों तथा ट्रैप और इंडस्ट्रियल बीट्स के मेल से बनी।

टॉमी को “फेटिश रैपर” का टैग भी मिला है। उन्होंने 2018 में अपना पहला एल्बम ‘Tommy Genesis’ और 2021 में ‘Goldilocks X’ जारी किया। म्यूजिक के अलावा वह Calvin Klein जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ मॉडलिंग कर चुकी हैं और Mercedes-Benz फैशन वीक में परफॉर्म कर चुकी हैं।

टॉमी ने Emily Carr University of Art and Design से स्नातक किया है और उन्हें मूर्तिकला तथा फिल्म निर्माण में भी रुचि रही है।

विवाद से घिरी कलाकार
टॉमी जेनेसिस का ‘True Blue’ वीडियो न केवल उनके फैंस के लिए बल्कि धार्मिक भावनाओं के लिहाज से भी एक विवादित प्रयोग बन गया है। इस पूरे विवाद ने धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है – खासकर जब वे कला और पॉप संस्कृति में इस्तेमाल किए जाते हैं।
Tags :