🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुख्यमंत्री मोहन यादव जुलाई में स्पेन और इटली दौरे पर, निवेश लाने की कवायद तेज

👤
prativad
👁 1560 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री मोहन यादव जुलाई में स्पेन और इटली दौरे पर, निवेश लाने की कवायद तेज
24 जून 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई से एक सप्ताह के विदेशी दौरे पर जा रहे हैं। इस बार उनका गंतव्य यूरोप के दो प्रमुख देश – स्पेन और इटली होंगे। यह यात्रा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के तहत संभावित निवेशकों से संवाद और प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

मुख्यमंत्री के साथ इस यात्रा में प्रमुख सचिव (उद्योग) राघवेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (पर्यटन) शिव शेखर शुक्ला, आयुक्त (जनसंपर्क) सुदाम खाड़े, सीएम सचिवालय के सचिव इलैयाराजा टी., और एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक चंद्रमौली शुक्ला भी शामिल होंगे। कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. यादव की यह तीसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले वे नवंबर 2023 में यूके और जर्मनी गए थे, जहाँ से राज्य को करीब ₹78,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। जनवरी 2025 में उन्होंने जापान यात्रा के दौरान औद्योगिक मंच स्थापित करने और जापान की टेक्नोलॉजी आधारित परियोजनाओं को प्रदेश में लाने के लिए महत्वपूर्ण बातचीत की थी।

स्पेन और इटली निवेश की दृष्टि से रणनीतिक रूप से अहम माने जा रहे हैं।

स्पेन ऑटोमोबाइल, शिप बिल्डिंग (जहाज निर्माण), और परिधान उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटन भी उसकी अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख हिस्सा है।

इटली फैशन डिजाइनिंग, मशीनरी निर्माण और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में अग्रणी है। इसके साथ ही दोनों देश अपनी कला, संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला के लिए वैश्विक पहचान रखते हैं।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा प्रदेश में नए निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग की दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है।
Tags :