🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ऑनलाइन धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ एयरटेल की सख़्त कार्रवाई: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 40 लाख यूज़र्स को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की

👤
prativad
👁 1675 व्यूज
📍 भोपाल
ऑनलाइन धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ एयरटेल की सख़्त कार्रवाई: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 40 लाख यूज़र्स को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की
24 जून 2025। भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बढ़ती ऑनलाइन धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ अपने मिशन में उल्लेखनीय प्रगति की घोषणा की है। देशभर में एआई-आधारित फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम के लॉन्च के तहत एयरटेल ने मध्य प्रदेश में मात्र 41 दिनों के भीतर 40 लाख से अधिक यूज़र्स को सफलतापूर्वक ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाया है।

मध्य प्रदेश में साइबर लचीलेपन को मजबूत करने के एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, ए साई मनोहर (आईपीएस), एडीजीपी, राज्य साइबर मुख्यालय, भोपाल (एमपी), यूसुफ कुरैशी (आईपीएस), डीआईजी, प्रणय नागवंशी, एसपी और सुश्री सारिका शुक्ला, एआईजी एडमिन, राज्य साइबर मुख्यालय, भोपाल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने और राज्य के डिजिटल सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करने के लिए भारती एयरटेल के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीईओ रितेश अग्रवाल से मुलाकात की।

यह अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक रूप से एक्टिवेट होती है। यह एसएमएस, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ईमेल और अन्य ब्राउज़र्स पर भेजे गए लिंक को स्कैन और फ़िल्टर करती है। यह तकनीक रियल टाइम थ्रेट इंटेलिजेंस (साइबर ख़तरों की तात्कालिक जानकारी) का इस्तेमाल करती है और रोज़ाना 1 अरब से ज़्यादा यूआरएल का विश्लेषण करती है। किसी भी खतरनाक साइट पर पहुंचने से पहले यह सिस्टम महज 100 मिलीसेकंड में उसे ब्लॉक कर देता है।

उदाहरण के लिए, अगर इंदौर का कोई निवासी यह संदिग्ध संदेश प्राप्त करता है: “आपका पार्सल डिले हो गया है। इसे ट्रैक करें: http://www.tracky0urparcell.com और वह व्यक्ति अगर बिना सत्यता जाने, उस लिंक पर क्लिक करता है, तो एयरटेल का एआई-सिस्टम तुरंत सक्रिय हो जाता है। यह उस लिंक को स्कैन करता है और अगर वह संदिग्ध पाया जाता है, तो साइट को ब्लॉक कर देता है। यूज़र को एक चेतावनी संदेश पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है, जिसमें लिखा होता है: “ब्लॉक कर दिया गया! एयरटेल ने इस साइट को ख़तरनाक पाया है!” यह पूरा प्रोसेस रियल टाइम में, एक पल में होता है। इसी तरह के त्वरित इंटरसेप्शन से हर तरह के ऑनलाइन धोखाधड़ी से यूज़र्स को बचाया जा रहा है।

इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, रितेश अग्रवाल, सीईओ – मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, भारती एयरटेल ने कहा,“एयरटेल में हमारे ग्राहकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मध्य प्रदेश में हमने दुनिया का पहला एआई-संचालित फ्रॉड डिटेक्शन सॉल्यूशन लॉन्च किया है — एक ऐसी नवाचारपूर्ण पहल जिसे लगातार बढ़ते साइबर खतरों से हमारे ग्राहकों को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया है।
Tags :