🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ‘ब्रोकरेज बिज़नेस’ के लिए सेबी की मंजूरी

👤
prativad
👁 2691 व्यूज
📍 नई दिल्ली
जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ‘ब्रोकरेज बिज़नेस’ के लिए सेबी की मंजूरी
हाल ही में जियोब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड मार्किट में उतरने व निवेश सलाहकार के तौर पर काम करने की मंजूरी मिली थी

27 जून 2025। जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग) को भारत में ब्रोकरेज फर्म के रूप में काम करने के लिए, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग, भारतीय निवेशकों के लिए सस्ती, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-संचालित एग्जीक्यूशन कैपेबिलिटी खड़ी करना चाहती है। जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग।

हाल ही में जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को म्यूचुअल फंड मार्किट में उतरने और निवेश सलाहकार के तौर पर काम शुरू करने की नियामकीय मंजूरियों मिली थी। अब ब्रोकिंग लाइसेंस की प्राप्ति से जियो ब्लैकरॉक संयुक्त उद्यम भारत के लोगों को व्यापक निवेश सॉल्युशनंस दे सकेगा।

जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्क पिलग्रेम ने कहा: "जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग को सेबी की मंजूरी मिलने से हम बेहद खुश है। अब हम भारत को ‘बचतकर्ताओं के देश’ से ‘निवेशकों के देश’ में बदलने में मदद कर पाएंगे। जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के साथ, हम खुदरा निवेशकों को व्यक्तिगत सलाह दे सकेंगे। ब्रोकरेज बिजनेस के साथ, हम निवेशकों के लिए एक एग्जीक्यूशन प्लेटफॉर्म भी लाएंगे।"

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा: "ये हमारे लिए रोमांचक समय है। एक तरफ जियोब्लैकरॉक की एसेट मैनेजमेंट बाजार में म्यूचुअल फंड पेश करने की तैयारी कर रही है, जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ऑपरेशन शुरू करने जा रही है, तो दूसरी तरफ ब्रोकिंग इकाई की मंजूरी मिलने से हमारी रणनीति में एक नया आयाम जुड़ा है। आसानी से सुलभ और डिजिटल-फर्स्ट सॉल्युशन्स के माध्यम से भारत में निवेश को लोकतांत्रिक बनाना ही हमारा लक्ष्य है।"

ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने कहा: "भारत में लाखों निवेशकों की पूंजी बाजारों तक पहुंच बनाने और किफायती व अभिनव निवेश सॉल्युशंस प्रदान करने के लिए जियोब्लैकरॉक की स्थापना की गई थी। सेबी से यह तीसरी मंजूरी हमारे संयुक्त उद्यम की प्रोडक्ट रेंज को पूरा करती है। इन तीन संस्थाओं के माध्यम से, जियोब्लैकरॉक निवेश सेवाओं का एक पूरा सेट प्रदान करेगा, जिससे भारतीय निवेशक अपने वित्तीय लक्ष्यों की दिशा में काम कर सकेंगे।"
Tags :