🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मोबाईल टावर लगाने के नये नियम प्रभावशील

👤
PDD
👁 18586 व्यूज
📍 Bhopal
मोबाईल टावर लगाने के नये नियम प्रभावशील
1 दिसंबर 2016, भारत सरकार ने भूमि के ऊपर मोबाईल टावर लगाने एवं भूमि के अंदर आप्टिकल फाईबर लाईन डालने के नये नियम प्रभावशील कर दिये हैं। इसके लिये दूरसंचार मंत्रालय में भारतीय तार अधिनियम 1885 के तहत भारतीय तार मार्ग के अधिकार नियम 2016 बनाये हैं।



इन नियमों के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार ऐसे समुचित प्राधिकारी नियुक्त करेगी जिनके नियंत्रण में ये तार अवसंरचना स्थापित की जायेगी। भूमिगत तार डालने के लिये आवेदन-पत्र के साथ एक हजार रुपये प्रति किलोमीटर तक फीस वसूल की जा सकेगी जोकि प्रशासनिक व्यय की पूर्ति हेतु होगी। इसी प्रकार भूमि के ऊपर मोबाईल टावर संरचना हेतु एक बारगी की फीस एक हजार तक होगी।



नये नियमों में समुचित प्राधिकारी को अधिकार दिया गया है कि वह किसी मोबाईल टावर अथवा भूमिगत आप्टिकल फाईबर लाईन को हटाने या परिावर्तित करने का नोटिस जारी कर सकेगा। ऐसा नोटिस मिलने के बाद लायसेंसधारी को तीस दिनों के अंदर मोबाईल टावर या भूमिगत तार लाईन को हटाने या परिवर्तित करने की विस्तृत योजना समुचित प्राधिकारी को पेश करेगा। इसके बाद उसे नब्बे दिन का समय मोबाईल टावर या भूमिगत तार लाईन को हटाने या परिवर्तित करने का समय दिया जायेगा। हटाने या परिवर्तित करने की लागत लायसेंसधारी को ही वहन करना होगी।



डायरेक्टर टेलीकाम एमपी पंकज पोरवाल के अनुसार, अब तक केंद्र सरकार के मोबाईल टावर लगाने एवं भूमिगत आप्टिकल फाईबर तार लगाने के संबंध में कोई नियम नहीं थे जो अब बनकर प्रभावशील हो गये हैं।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :