🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

राहुल के बाद कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखी अश्लील बातें

👤
PDD
👁 18830 व्यूज
📍 NEW DELHI
राहुल के बाद कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखी अश्लील बातें
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद गुरुवार को कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। कांग्रेस के ऑफिशयल टि्वटर अकाउंट @INCIndia पर सुबह 10.16 से लगातार 9 ऐसे ट्वीट किए गए जो आपको यहां बताया नहीं सकता। ये ट्वीट बेहद अश्लील और गंदे हैं। हैकर्स ने कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए गलत बातें कही



एक दिन पहले राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक



बुधवार को राहुल गांधी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @OfficeOfRG हैक कर लिया गया था। इसके बाद हैकर्स ने इस पर बेहद अश्लील ट्वीट पोस्ट कर दिए। हैकिंग के बाद कांग्रेस ने सभी भारतीयों की डिजिटल सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा कि यह देश में मौजूद फासीवादी संस्कृति की असुरक्षा को दिखाता है। गांधी का अकाउंट रात पौने नौ बजे हैक हुआ और उस पर अपशब्दों से भरे कुछ मैसेज डाल दिए गए, जिसे तुरंत ही डिलीट कर दिया गया। सत्यापित ट्विटर हैंडल का नाम @OfficeOfRG को भी बदल दिया गया।



कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'इस तरह की घटिया चालों से तर्कपूर्ण बातें खत्म नहीं होगी ना ही आम आदमी के मुद्दे उठाने से राहुल गांधी पीछे हटेंगे।' उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को हैक करने में बिकाऊ ट्रोलों का इस तरह अशोभनीय, अनैतिक और शातिर आचरण विद्यमान फासीवादी संस्कृति की असुरक्षा को दिखाता है।'



सुरजेवाला ने ट्वीट किया, '@OfficeOfRG की हैकिंग हम सब के इर्दगिर्द डिजिटल सुरक्षा की कमी को साबित करता है. हरेक डिजिटल सूचना तक पहुंचा जा सकता है, उसे तोड़ा-मरोड़ा जा सकता है।'
Tags :