🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

बिहार में बनेगा युवा आयोग: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार और सशक्तिकरण का मार्ग

👤
prativad
👁 2406 व्यूज
📍 दिल्ली
बिहार में बनेगा युवा आयोग: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार और सशक्तिकरण का मार्ग
9 जुलाई 2025। बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं के लिए एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 'बिहार युवा आयोग' के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इस आयोग का उद्देश्य राज्य के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और सामाजिक सशक्तिकरण प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस निर्णय की जानकारी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि बिहार युवा आयोग युवाओं के समग्र विकास में सरकार को मार्गदर्शन देगा और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके लिए बेहतर शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करेगा।

आयोग की संरचना और कार्य:
अध्यक्ष: 1
उपाध्यक्ष: 2
सदस्य: 7
अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोग राज्य के स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र के रोजगार में प्राथमिकता दिलाने के लिए निगरानी करेगा और राज्य से बाहर पढ़ने या काम करने वाले युवाओं के हितों की भी रक्षा करेगा।

प्रमुख जिम्मेदारियाँ:
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था करना

शिक्षा और करियर से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सुझाव देना

मादक पदार्थों की रोकथाम और सामाजिक बुराइयों से युवाओं को बचाने हेतु कार्यक्रम तैयार करना

आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी युवा तैयार करना

नीतीश कुमार ने कहा कि यह आयोग बिहार की युवा शक्ति को एक नई दिशा देगा और उन्हें सशक्त बनाकर राज्य के समग्र विकास में भागीदार बनाएगा। सरकार की यह पहल राज्य के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
Tags :