🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अब कालोनाईजर्स बांटेंगे गरीबों को मकान

👤
प्रतिवाद
👁 18179 व्यूज
📍 Bhopal
अब कालोनाईजर्स बांटेंगे गरीबों को मकान
1 दिसंबर 2016, प्रदेश में अब कालोनाईजर्स आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों तथा निम्न आय वर्गों के व्यक्तियों के लिये आरक्षित भू-खण्ड/आवासीय इकाईयां बांटेंगे। इसके लिये वे इन वर्गों से आवेदन-पत्र मंगवायेंगे तथा यह आवेदन वही व्यक्ति कर सकेगा जिसका मप्र में कहीं भी स्वयं के नाम से या अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम से कोई आवास या आवासीय भू-खण्ड न हो। इसके लिये उसे इस आशय का शपथ-पत्र आवेदन-पत्र के साथ देना होगा।



इसके बाद कालोनाईजर पात्र व्यक्तियों की एक सूची तैयार करेगा तथा उसे अन्य दस्तावेजों के साथ जिला कलेक्टर तथा नगर पालिका के सक्षम प्राधिकारी को प्रस्तुत करेगा और एक इलेक्ट्रानिक प्रति कोलोनीएलाटयूएडी एट द रेट एमपी अरबन डाट जीओवी डाट इन पर ई-मेल भी करेगा। यह सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात कालोनाईजर पात्र व्यक्तियों को भू-खण्ड/आवासीय इकाईयों के विक्रय/हस्तांतरण की कार्यवाही करेगा। नगरपालिका का सक्षम प्राधिकारी उसी अनुपात में बंधक रखे गये भू-खण्ड/आवासीय इकाईयों को निर्मुक्त करेगा जिसमें कालोनाईजर ने आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों तथा निम्न आय वर्गों के व्यक्तियों के लिये आरक्षित भू-खण्ड/आवासीय इकाईयों का विक्रय/हस्तांतरित किया है।

इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मप्र नगरपालिका कालोनाईजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्तें नियम 1998 में मंगलवार को संशोधन जारी कर दिया है।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :