🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

हृदय रोगियों को राहत: डॉ. युगल किशोर मिश्रा की देखरेख में भोपाल में मिल रही हाई-टेक कार्डियोलॉजी सेवा

👤
prativad
👁 12416 व्यूज
📍 भोपाल
हृदय रोगियों को राहत: डॉ. युगल किशोर मिश्रा की देखरेख में भोपाल में मिल रही हाई-टेक कार्डियोलॉजी सेवा
13 जुलाई 2025। दिल्ली स्थित एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल द्वारका, भोपाल के नागरिकों को अत्याधुनिक हृदय रोग उपचार मुहैया कराने के लिए अक्षय हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, भोपाल के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी जारी रखे हुए है। इस पहल के तहत, प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन डॉ. युगल किशोर मिश्रा, चेयरमैन - मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज़, हर महीने दूसरे रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अक्षय हॉस्पिटल भोपाल में ओपीडी सेवा देते हैं।

🩺 हृदय रोग बढ़ते खतरे, समय पर इलाज है जरूरी
भारत में दिल की बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और एरिदमिया अब युवाओं को भी तेजी से प्रभावित कर रही हैं। इसके पीछे गतिहीन जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव और व्यायाम की कमी जैसे कारक ज़िम्मेदार हैं। ऐसे में समय पर पहचान और अत्याधुनिक तकनीक से उपचार बेहद जरूरी हो गया है।

🏥 तकनीक से बदल रही है हृदय चिकित्सा की दुनिया
डॉ. युगल किशोर मिश्रा ने बताया,

"हृदय रोग धीरे-धीरे जीवनशैली, पारिवारिक इतिहास और अनुवांशिक कारणों से बढ़ते हैं। अक्सर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण निदान में देरी होती है, जिससे हालात गंभीर हो जाते हैं। लेकिन आज चिकित्सा क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति हुई है – रोबोटिक सर्जरी, मिनिमली इनवेसिव प्रक्रियाएं, और ट्रांसकैथेटर आयोर्टिक वॉल्व रिप्लेसमेंट (TAVR) जैसी तकनीकें मरीजों के लिए उपचार को सुरक्षित, कम दर्ददायक और तेज़ रिकवरी वाला बना रही हैं।"

🤖 AI और रोबोटिक्स से भविष्य का इलाज और भी स्मार्ट
डॉ. मिश्रा ने चिकित्सा के भविष्य पर रोशनी डालते हुए कहा,

"आज एआई और रोबोटिक्स भी तेजी से विकसित हो रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब जटिल हृदय सर्जरी भी पूरी तरह एआई संचालित रोबोट्स द्वारा की जाएंगी। इससे भी आगे, मेडिकल साइंस कोशिका स्तर पर बीमारियों को पहचानकर उन्हें जड़ से ठीक करने की दिशा में अग्रसर है। आने वाले समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) बीमारियों को उनके लक्षण प्रकट होने से पहले ही पहचानकर इलाज करने में सक्षम होगी।"

🎯 भोपाल और आसपास के लोगों को मिलेगा लाभ
मणिपाल हॉस्पिटल द्वारका का उद्देश्य है कि भोपाल और आस-पास के नागरिकों को बेहतर हृदय उपचार और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलती रहे। यह साझेदारी न केवल एडवांस्ड इलाज, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा दे रही है। मणिपाल हॉस्पिटल देश के सबसे बड़े मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ नेटवर्क्स में से एक है, जहाँ एक ही छत के नीचे रोबोटिक, डायग्नोस्टिक और इलाज की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध है।
Tags :