🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

जियो का नया ऑफर लॉन्च, नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक सब कुछ फ्री

👤
PDD
👁 20169 व्यूज
📍 Mumbai
जियो का नया ऑफर लॉन्च, नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक सब कुछ फ्री
1 दिसम्‍बर 2016, रिलायंस जियो ने गुरुवार को 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च किया। इसमें नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक 4G इंटरनेट के साथ वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, फ्री रोमिंग मिलेगी। मुकेश अंबानी ने बताया कि 90 दिन में कंपनी के 9 करोड़ यूजर्स हो गए हैं। मुकेश ने बताया- हर रोज 6 लाख यूजर्स जुड़े हैं...



- मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बताया- "तीन महीने में फेसबुक, वॉट्सएप और स्काइप के मुकाबले जियो ज्यादा तेजी से बढ़ा है। इसके 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो गए हैं।"



- "जियो यूजर्स किसी दूसरे ब्रॉडबैंड कस्टमर के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा डेटा यूज कर रहे हैं।"

- "देशभर के 2 लाख से ज्यादा आउटलेट्स पर कस्टमर्स के eKYC (नो यॉर कस्टमर) से 5 मिनट में सिम एक्टीवेट किए गए।"

- "eKYC आउटलेट्स की संख्या देशभर में मौजूद ATM के बराबर है। मार्च 2017 तक यह आउटलेट्स बढ़ाकर दोगुने कर दिए जाएंगे। बता दें कि देश में करीब 2 लाख 20 हजार एटीएम हैं।"



# दूसरे नेटवर्क की गई कॉल फ्री रहेगी

- मुकेश अंबानी ने बताया- "पिछले 3 महीने में जियो से तीन अन्य ऑपरेटर्स पर भी गई करीब 900 करोड़ वॉयस कॉल ब्लॉक की गईं।"

- "लॉन्चिंग के बाद से अब तक कॉल ब्लॉक रेट 90 % से 20 % तक कम हुए।"

- "जियो से किसी भी ऑपरेटर पर की गई सभी डॉमेस्टिक कॉल्स हमेशा फ्री रहेगीं।"



# सिम की होम डिलीवरी शुरू

- मुकेश ने बताया कि "जियो ने सिम की होम डिलीवरी सर्विस शुरू की है। eKYC के जरिए इसे 5 मिनट में एक्टीवेट भी किया जा सकेगा।"

- "जियो दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में 4 गुना ज्यादा डाटा स्पीड दे रहा है। यह भारत के किसी भी मोबाइल नेटवर्क से कहीं ज्यादा है।"

- "4 दिसंबर से जियो के हर नए कस्टमर को डेटा, वॉयस, वीडियो और एप्लीकेशन यूसेज फ्री मिलेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। पुराने यूजर्स भी इस ऑफर पर माइग्रेट हो सकते हैं।"

- " 80% जियो यूजर्स हर दिन 1 जीबी से कम डेटा यूज कर रहे हैं। हालांकि, यह किसी दूसरे नेटवर्क के यूजर्स के डेटा कंजम्पशन से कहीं ज्यादा है।"
Tags :