🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

❤️ बीच पर रोमांस और बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी: प्रियंका-निक फिर छाए

👤
prativad
👁 1782 व्यूज
📍 मुंबई
❤️ बीच पर रोमांस और बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी: प्रियंका-निक फिर छाए
प्रतिवाद डेस्क | मुंबई

17 जुलाई 2025। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति, अमेरिकन सिंगर निक जोनास ने एक बार फिर अपने फैंस को दिल छू लेने वाला मोमेंट दिया है। निक ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रियंका उन्हें बीच पर गले लगाती हैं और फिर दोनों का एक प्यारा चुंबन दिखाई देता है।

“I Can’t Lose” गाने पर बनी इस रील की शुरुआत अकेले खड़े निक से होती है, जहां टेक्स्ट ओवरले में लिखा है "Without Her". इसके तुरंत बाद प्रियंका दौड़ती हुई आती हैं, उन्हें गले लगाती हैं, और टेक्स्ट बदल जाता है "With Her", साथ में और इमोजी।

रिश्ता भी सुपरहिट, करियर भी धमाकेदार
प्रियंका और निक की लव स्टोरी 2018 में शुरू हुई थी और उसी साल उन्होंने सगाई कर दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज़ में शादी की थी। दोनों की बेटी मालती मैरी का जन्म 2022 में सरोगेसी से हुआ।

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अभिनय की बात करें तो प्रियंका की अगली फिल्में ग्लोबल लेवल पर चर्चा में हैं:

"Head of States": MI6 एजेंट के रोल में, जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ एक्शन-कॉमेडी फिल्म।

"The Bluff": 19वीं सदी की एक महिला समुद्री डाकू के किरदार में प्रियंका का जबरदस्त अवतार।

"SSMB29": एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म में महेश बाबू के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करेंगी।

"Krrish 4": ऋतिक रोशन के निर्देशन में लौटेंगी प्रियंका।

सोशल मीडिया पर वायरल
निक द्वारा शेयर किया गया वीडियो लाखों व्यूज और लाइक्स बटोर रहा है। फैंस इस कपल को #CoupleGoals का टैग दे रहे हैं।


Tags :