🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

यूपी में निवेश को लगे पंख: 903 लंबित परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू, इन्वेस्ट यूपी की सीधी निगरानी का असर

👤
prativad
👁 2950 व्यूज
📍 लखनऊ
यूपी में निवेश को लगे पंख: 903 लंबित परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू, इन्वेस्ट यूपी की सीधी निगरानी का असर
लखनऊ | प्रतिवाद डेस्क

17 जुलाई 2025। उत्तर प्रदेश में निवेश को गति देने की दिशा में इन्वेस्ट यूपी की सक्रियता अब ज़मीन पर नज़र आने लगी है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) 4.0 के अंतर्गत स्वीकृत 903 लंबित परियोजनाएं अब जल्द ही धरातल पर उतरने जा रही हैं। ये परियोजनाएं पहले विभिन्न विभागों से NOC की प्रतीक्षा में रुकी हुई थीं।

✅ 10 लाख करोड़ के करार, अब तक 2.80 लाख करोड़ का निवेश
पिछली GBC में कुल 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक करीब 2.80 लाख करोड़ की परियोजनाएं ही मूर्त रूप ले सकी हैं। शेष परियोजनाओं को गति देने के लिए इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरन आनंद और एसीईओ ने नई निगरानी व्यवस्था लागू की है।

✅ निवेश परियोजनाओं की तीन स्तरीय निगरानी
परियोजनाओं के आकार के अनुसार निगरानी की व्यवस्था इस प्रकार की गई है:

₹100 करोड़ से कम की परियोजनाएं: जिला उद्योग केंद्रों के माध्यम से उद्यमी मित्रों की निगरानी

₹100 से ₹250 करोड़ की परियोजनाएं: इन्वेस्ट यूपी मुख्यालय द्वारा सीधे निगरानी

₹250 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं: सीईओ और एसीईओ स्वयं कर रहे हैं निगरानी

✅ 903 परियोजनाओं को मिल चुकी है NOC
इन्वेस्ट यूपी की इस पहल का सीधा परिणाम यह है कि 10 जिलों में चिन्हित 1,362 GBC रेडी परियोजनाओं में से 903 को विभागीय मंज़ूरी (NOC) मिल चुकी है और जल्द ही इन पर कार्य प्रारंभ होगा।

✅ हर महीने भेजी जा रही है प्रगति रिपोर्ट
हर जिले को निर्देश दिए गए हैं कि वे GBC रेडी प्रोजेक्ट्स की मासिक प्रगति रिपोर्ट इन्वेस्ट यूपी को भेजें ताकि समयबद्ध मॉनिटरिंग और कार्यान्वयन सुनिश्चित हो सके।
Tags :