🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

आतंकी की मौत पर घाटी में भड़की हिंसा, 15 की मौत... अमरनाथ यात्रा रोकी गई..

👤
Admin
👁 17743 व्यूज
📍 1
आतंकी की मौत पर घाटी में भड़की हिंसा, 15 की मौत... अमरनाथ यात्रा रोकी गई..
कश्मीर में आतंकवादी कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद भीड़ की हिंसा और झड़पों में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है जबकि सुरक्षा बलों के 96 जवानों सहित 126 लोग घायल हो गए। हालात को देखते हुए घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है और साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पूरी घाटी में कफ्र्यू लगा दिया गया है और किसी नयी समस्या से बचने के लिए कुछ रोक लगायी गई हैं। पुलिस ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ ने एक थाने पर हमला करके इसमें आग लगा दी और थाने में रखे हथियारों से गोली चलाकर तीन पुलिसकर्मियों को घायल किया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी लापता हैं।प्रदर्शनों के बीच आतंकवादियों ने पुलवामा में थाने पर हमला कर दिया जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है और पुलिस का कहना है कि ?यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने की संभावना होने पर? इसे बहाल किया जाएगा।मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शांति की अपील करते हुए प्रदर्शनों के दौरान मौतों पर ?गहरा? दुख और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सुरक्षाबलों से भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरत से अधिक बल प्रयोग से बचने के लिए कहा। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कश्मीर में ?हिंसा की घटनाओं में कीमती जानें चली जाने? पर ?गहरा दुख? जताया और शांति की अपील की।
Tags :