🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बम बम भोले! बाबा महाकाल की सवारी में छाया भक्ति, जोश और राजनीति का संगम – डमरू बजाते दिखे सीएम मोहन यादव

👤
prativad
👁 1653 व्यूज
📍 भोपाल
बम बम भोले! बाबा महाकाल की सवारी में छाया भक्ति, जोश और राजनीति का संगम – डमरू बजाते दिखे सीएम मोहन यादव
21 जुलाई 2025। सावन की शिवभक्ति और राजसी आभा के संग आज निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी, और इस बार नज़ारा कुछ खास रहा। श्रद्धा के साथ सियासी रंग भी चढ़ा दिखाई दिया!

बाबा महाकाल के दो दिव्य स्वरूप – एक पालकी में, दूसरा हाथी पर – पूरे शाही ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद बाबा की सेवा में डमरू थामे दिखे, भक्तों की भीड़ में झूमती श्रद्धा और मुख्यमंत्री की साधु वेशभूषा ने सबका ध्यान खींचा।

इस पावन अवसर पर सीएम ने बाबा महाकाल का विधिपूर्वक पूजन किया और फिर मित्रमंडली के साथ नज़र आए। सिर पर मुकुट सजाए, संदेश साफ था – "ऑपरेशन सिंदूर और लाड़ली बहना" के जरिए सामाजिक-सांस्कृतिक सरोकारों का प्रदर्शन। उनके साथ मंच पर पंडित दिनेश रावल और पं. मोहित गुरु भी भक्तिभाव में लीन दिखे।

राजनीति भी हुई भक्ति में रंगी!
जब सीएम डमरू बजा रहे थे, तब उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल झांज बजा रहे थे, और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल तालियां बजाते हुए बाबा की सवारी के साथ चल रहे थे।



सवारी में सिर्फ धार्मिक श्रद्धा नहीं, बल्कि नेतृत्व की भक्ति, जनसंपर्क की झलक और ‘शिवराज’ की छाप भी साफ नजर आई।

उज्जैन आज बना शिवनगरी का चमकता प्रतीक, जहां हर कदम पर भक्ति और शक्ति का संगम दिखा।

Tags :