🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

"तन्वी द ग्रेट" को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया गया, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – यह फिल्म नहीं, एक पाठ है

👤
prativad
👁 2830 व्यूज
📍 भोपाल
"तन्वी द ग्रेट" को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया गया, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – यह फिल्म नहीं, एक पाठ है
23 जुलाई 2025। मध्यप्रदेश सरकार ने बॉलीवुड फिल्म "तन्वी द ग्रेट" को प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के एक सिनेमाघर में फिल्म देखने के बाद यह घोषणा की। उनके साथ फिल्म के निर्माता, निर्देशक और प्रमुख अभिनेता अनुपम खेर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

एक संवेदनशील विषय पर आधारित प्रेरणादायक कहानी
फिल्म की कहानी एक विशेष बालिका तन्वी पर आधारित है, जो आटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से ग्रसित है। तन्वी का किरदार अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने निभाया है, जो इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे तन्वी अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का कठिन और प्रेरणास्पद सफर तय करती है।

कहानी में जब उसकी मां, जो खुद आटिज़्म विशेषज्ञ हैं, विदेश चली जाती हैं, तब तन्वी की जिम्मेदारी उसके नाना के कंधों पर आ जाती है। इसी बीच वह अपने दिवंगत पिता का सपना जानती है — सियाचिन में तिरंगा फहराना। यही सपना उसका जीवन लक्ष्य बन जाता है।

अनुपम खेर का भावुक संदेश
फिल्म देखने के बाद अनुपम खेर ने कहा, "यह फिल्म साबित करती है कि हर व्यक्ति में कुछ खास होता है। तन्वी जैसी बेटियां, जो समाज की पारंपरिक कसौटियों से अलग होती हैं, किसी भी तरह कमजोर नहीं होतीं।"

सीएम बोले – "यह फिल्म नहीं, एक लेसन है"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा, “'तन्वी द ग्रेट' कोई सामान्य फिल्म नहीं, बल्कि जीवन का पाठ है। इसके गीत, संवाद और कलाकारों का अभिनय दिल छू लेने वाला है। मध्यप्रदेश सरकार ऐसी संवेदनशील और सामाजिक रूप से उपयोगी फिल्मों को प्रोत्साहित करती रहेगी।”

प्रधानमंत्री भी करते हैं ऐसे विषयों को समर्थन
सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सेना, आत्मनिर्भरता और विशेष बच्चों जैसे विषयों पर आधारित फिल्मों को प्रेरणा का स्रोत मानते हैं। उन्होंने कहा, “'तन्वी द ग्रेट' एक ऐसी ही फिल्म है जो यह संदेश देती है कि आटिज़्म से प्रभावित बच्चे भी समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकते हैं और सेना जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में अपनी जगह बना सकते हैं।”

फिल्मकारों को मिला मुख्यमंत्री का अभिनंदन
मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनुपम खेर और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि वे समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले सृजनशील कार्य के लिए "अभिनंदन के पात्र" हैं।
Tags :