🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मेटा ने मांगी माफी: ऑटो-ट्रांसलेशन से कर्नाटक के मुख्यमंत्री को मृत घोषित करने की गलती

👤
prativad
👁 2158 व्यूज
📍 नई दिल्ली
मेटा ने मांगी माफी: ऑटो-ट्रांसलेशन से कर्नाटक के मुख्यमंत्री को मृत घोषित करने की गलती
23 जुलाई 2025। मेटा को उस वक्त शर्मिंदगी झेलनी पड़ी जब फेसबुक पर एक ऑटो-ट्रांसलेशन गलती के चलते कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को गलती से मृत घोषित कर दिया गया। इस चूक के लिए मेटा ने औपचारिक रूप से माफी मांगी है और तकनीकी खामी को सुधारने की बात कही है।

दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिवंगत कन्नड़ अभिनेत्री बी. सरोजा देवी को श्रद्धांजलि देते हुए कन्नड़ भाषा में एक संवेदना पोस्ट की थी। लेकिन फेसबुक के अंग्रेजी ऑटो-ट्रांसलेशन में यह संदेश इस तरह बदला गया मानो मुख्यमंत्री स्वयं दिवंगत हो गए हों। अनुवाद में लिखा गया:
"मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कल बहुभाषी स्टार, वरिष्ठ अभिनेत्री बी. सरोजा देवी के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।"

इस त्रुटि के बाद मेटा ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "हमने उस समस्या को हल कर लिया है जिसकी वजह से कुछ समय के लिए कन्नड़ अनुवाद में यह गंभीर गलती हुई। हमें खेद है कि ऐसा हुआ।"

इस मुद्दे को लेकर खुद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने X (पूर्व ट्विटर) पर नाराज़गी जताते हुए कहा,
"मेटा प्लेटफ़ॉर्म पर कन्नड़ सामग्री का दोषपूर्ण ऑटो अनुवाद तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारियां फैला रहा है, जो विशेष रूप से आधिकारिक संचार के लिए खतरनाक है।"

उन्होंने आगे कहा, "फेसबुक डिफ़ॉल्ट रूप से स्वचालित अनुवादित संस्करण दिखाता है, जबकि मूल पोस्ट को 'View Original' विकल्प से ही देखा जा सकता है। मैं सभी से अपील करता हूँ कि ऐसी किसी तकनीकी गलती के आधार पर अफवाहें न फैलाएं। अब वक्त है कि मेटा ज़िम्मेदारी से अधिक सटीक अनुवाद प्रणाली अपनाए।"

गौरतलब है कि कन्नड़ भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है, जिसे लगभग 5 करोड़ लोग मातृभाषा के रूप में बोलते हैं, और यह मुख्य रूप से कर्नाटक राज्य में बोली जाती है जहाँ यह आधिकारिक भाषा है।

इस घटना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मशीन ट्रांसलेशन की विश्वसनीयता और जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है।
Tags :