🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सिया विवाद में सीएम मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई! दो टॉप IAS अफसरों की छुट्टी, राजधानी में हड़कंप!

👤
prativad
👁 1946 व्यूज
📍 भोपाल
सिया विवाद में सीएम मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई! दो टॉप IAS अफसरों की छुट्टी, राजधानी में हड़कंप!
23 जुलाई 2025। मध्यप्रदेश में सिया (SEIAA) घोटाले ने सत्ता के गलियारों में भूचाल ला दिया है! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हाई-वोल्टेज विवाद पर सीधा एक्शन लेते हुए दो बड़े IAS अधिकारियों को तुरंत पद से हटा दिया है। सत्ता के अंदरूनी हलकों में यह कार्रवाई अब तक की सबसे कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।

सीएम ने लिया कंट्रोल, छुट्टी कर दी टीम की!
प्रधानमंत्री की तरह तेज़ निर्णय शैली अपनाते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदेश से लौटते ही सीएम सचिवालय में ‘बड़ी सफाई’ शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, यह सिर्फ शुरुआत है — आने वाले दिनों में और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

सत्ता के गलियारों में कहा जा रहा है कि डॉ. मोहन यादव अब सीएम पद के साथ "कर्रवाईपुरुष" के रूप में उभर रहे हैं। उनकी कार्यशैली शिवराज के कार्यकाल से अलग — “एक्शन पहले, नोटिस बाद में” — वाली दिख रही है।

अलर्ट:
"SEIAA घोटाले" की आग अब सिर्फ पर्यावरण तक सीमित नहीं — ये सत्ता के असली खेल का पर्दाफाश है! अगले 48 घंटे मध्यप्रदेश की नौकरशाही के लिए भारी हो सकते हैं!



Tags :