🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' का धमाका: छठे दिन की कमाई ने पार किया 146 करोड़ का आंकड़ा, क्या पहले हफ्ते में छू लेगी 150 करोड़?

👤
prativad
👁 3222 व्यूज
📍 भोपाल
बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' का धमाका: छठे दिन की कमाई ने पार किया 146 करोड़ का आंकड़ा, क्या पहले हफ्ते में छू लेगी 150 करोड़?
24 जूलाई 2025। मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है। रिलीज के महज छह दिन में ही फिल्म का कुल कलेक्शन 146.88 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म की रफ्तार को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पहले ही हफ्ते में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

◼️ नई जोड़ी, नया रिकॉर्ड
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म की कहानी प्यार, संघर्ष और किस्मत के इर्द-गिर्द घूमती है। नई जोड़ी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, भावुक प्लॉट और चार्टबस्टर म्यूजिक इसे सुपरहिट बना चुके हैं।

◼️ छह दिन का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन ही ₹21.5 करोड़ की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी।

शनिवार को ₹26 करोड़

रविवार को ₹35.75 करोड़

सोमवार को ₹24 करोड़

मंगलवार को ₹25 करोड़

बुधवार शाम 8 बजे तक ₹14.63 करोड़

◼️ अब तक कुल कमाई: ₹146.88 करोड़

◼️ नए कीर्तिमान
'सैयारा' बनी डेब्यू एक्टर्स की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हिंदी फिल्म

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया

◼️ फिल्म की कहानी
‘सैयारा’ में अहान पांडे ने कृष कपूर और अनीत पड्डा ने वाणी की भूमिका निभाई है। फिल्म दो ऐसे प्रेमियों की कहानी है जो प्यार के लिए हर संघर्ष झेलते हैं। भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरी यह कहानी युवाओं को खासा आकर्षित कर रही है।

◼️ ट्रेलर देखने के लिए:

Tags :