🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

वनतारा और प्रोजेक्ट एलिफ़ेंट ने आयोजित किया हाथियों की सेवा को समर्पित भारत का सबसे बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम

👤
prativad
👁 2193 व्यूज
📍 भोपाल
वनतारा और प्रोजेक्ट एलिफ़ेंट ने आयोजित किया हाथियों की सेवा को समर्पित भारत का सबसे बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम
जामनगर में गजसेवकों का 5 दिवसीय महासम्मेलन
100 से अधिक महावत और विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा

26 जुलाई 2025। अनंत अंबानी द्वारा संचालित भारत के प्रमुख वन्यजीव बचाव एवं संरक्षण केंद्र वनतारा ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रोजेक्ट एलिफ़ेंट के सहयोग से जामनगर में पाँच दिवसीय ‘वनतारा गजराज सम्मेलन’ का आयोजन किया है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा ऐसा प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो हाथियों की सेवा और देखभाल को समर्पित है।

सम्मेलन में 100 से अधिक महावतों और हाथी विशेषज्ञों को पारंपरिक और वैज्ञानिक दोनों प्रकार की देखभाल विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

वनतारा के सीईओ विवान करानी ने कहा, “ यह सम्मेलन केवल प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और करुणामयी भविष्य की नींव है। हमारा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से हाथियों के कल्याण के लिए एक सशक्त और टिकाऊ व्यवस्था बनाना है। यह दर्शाता है कि हाथियों का संरक्षण केवल नीति और आवास तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करने वालों की कुशलता और संवेदनशीलता पर भी आधारित है। ”

यह कार्यक्रम जामनगर स्थित राधे कृष्ण टेंपल एलिफ़ेंट वेलफेयर ट्रस्ट परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जो वनतारा के अंतर्गत कार्यरत एक कल्याणकारी संस्था है।

वनतारा में वर्तमान में 250 से अधिक हाथियों की देखभाल की जा रही है, जिनकी सेवा में 500 से अधिक प्रशिक्षित कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, अफ्रीकी देश कॉन्गो से वन्यजीव विशेषज्ञ एवं अधिकारी भी प्रशिक्षण के उद्देश्य से यहाँ उपस्थित हैं।

अक्टूबर में राष्ट्रीय चिड़ियाघर निदेशकों (नेशनल ज़ू डायरेक्टर्स) का सम्मेलन भी वनतारा में आयोजित किया जाएगा। ऐसे आयोजनों के माध्यम से देश-दुनिया के विशेषज्ञ, नीति निर्माता और वन्यजीवों की सेवा में समर्पित लोग एक मंच पर आकर सहयोग, संवाद और संरक्षण कार्यों को अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सकते हैं।
Tags :