🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश में साइबर ठगी का आतंक: 5 वर्षों में 1054 करोड़ की ठगी, सिर्फ 10% राशि ही हो पाई रिकवर

👤
prativad
👁 4331 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश में साइबर ठगी का आतंक: 5 वर्षों में 1054 करोड़ की ठगी, सिर्फ 10% राशि ही हो पाई रिकवर
30 जुलाई 2025। मध्यप्रदेश में साइबर ठगों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2021 से लेकर 13 जुलाई 2025 तक प्रदेश में बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया, फर्जी वेबसाइट, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन गेमिंग जैसे माध्यमों से कुल 1054 करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इसमें से सिर्फ 105.21 करोड़ रुपये की राशि ही पुलिस होल्ड करा सकी है, जो सत्यापन के बाद पीड़ितों को वापस मिल सकती है।

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह जानकारी कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सवाल के लिखित जवाब में दी। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सिर्फ 1.94 करोड़ रुपये की राशि ही वास्तव में पीड़ितों को लौटाई जा सकी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में प्रदेश में कुल 4.49 लाख आपराधिक मामले दर्ज किए गए, वहीं 2025 में जनवरी से 13 जुलाई तक ही 2.48 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 579 साइबर अपराध से जुड़े हैं। इनमें से केवल 166 मामलों का निराकरण किया जा सका है, जबकि शेष अब भी लंबित हैं।

युवाओं और वृद्धों को बनाया जा रहा निशाना
विधानसभा में सीधी विधायक रीती पाठक के सवाल के जवाब में भी साइबर अपराध से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच कुल 3541 साइबर अपराध दर्ज हुए, जिनमें से 717 का निराकरण किया गया जबकि 1575 मामले अभी भी लंबित हैं। इन अपराधों में सबसे अधिक 2743 ठगी के शिकार युवा और वृद्ध वर्ग के लोग हुए हैं।

वर्षवार साइबर अपराध के आंकड़े (2020 से 2024)
2020: 909

2021: 1131

2022: 1140

2023: 1094

2024: 1093



Tags :